छात्रों के खाने में शामिल करें यह फ़ूड और देखें चमत्कार

64 0

परीक्षा का ऐसा समय होता है जहां बच्चे पर मानसिक दबाव होता है। ऐसे समय में बच्चे तनाव का भी सामना करते हैं। बिना तनाव परीक्षा अच्छे से गुजरे और बच्चा पढ़ाई में अच्छा निकले इसके लिए माता पिता को उसके खान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आइए उन आहारों के बारे में जानते हैं जिससे बच्चे को न केवल मानसिक मजबूती मिलेगी बल्कि उसकी मेमोरी भी स्ट्रॉग होगी।

1. दही

दही में विटामिन बी12 शामिल है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बनाए रखता है और अपने तंत्रिका तंत्र को ठीक ढंग से कार्य करने में मदद करता है।
अब भारतीय परंपराओं के अनुसार अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के समय माताएं अपने बच्चे को शगुन की दही देते हैं। आपको बता दें कि दही कैल्शियम और प्रोटीन का भरपूर स्रोत है और इससे मानसिक सतर्कता बढ़ जाती है। यदि आप इसे सादा नहीं खाना चाहते हैं, तो कुछ छाछ या लस्सी ले सकते हैं। छाछ आपको गर्मी के दौरान शांत रखेगा। बस इस बात का ध्यान दीजिए कि दही बहुत ठंड़ा ना हो। और आप बीमार पड़ जाएंगे।

2. बादाम का कीजिए सेवन

बादाम का कीजिए सेवन

वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई के गुणों से भरपूर बादाम दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करता है। यह ब्रेन सेल्स को बढ़ाकर मेमोरी को सुधारता है। इसलिए परीक्षा के समय बच्चों को नियमित रूप से भिगे हुई बादाम का जरूर सेवन करना चाहिए।
बादाम न केवल पौष्टिक और स्वस्थ होते हैं, बल्कि खनिजों में भी बहुत समृद्ध होते हैं और आपकी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते है। यह वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है।

3. अंडा

अड़े का सफेद वाला हिस्सा सेलेनियम, विटामिन डी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और जस्ता, लोहा और तांबे जैसी खनिजों के समृद्ध स्रोत हैं। मछली की ही तरह अंडे में भी ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें हाई प्रोटीन, लो फैट और विटानिम ई भी पाया जाता है, जिसे रोज खाने से दिमाग तेज होता है।

अंडे अपने प्रोटीन सामग्री के लिए जाने जाता है, जो आपको लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है और आपकी मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए स्टूडेंट की डाइट में एक उबला अंडा जरूर शामिल कीजिए।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए

पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए

पानी पीने से न केवल शरीर हाइड्रेटेड रहता है बल्कि पाचन को भी मजबूत मिलती है और आपके मूड को भी सही रखता है। इसके अलावा इससे इम्यून सिस्टम और मेमोरी भी मजबूत रहती है। इसलिए स्टूडेंट को इस बात का ध्यान देना चाहिए उनके शरीर में पानी की कमी न हो। वह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त तरल पदार्थ ले रहे है या नहीं। वह अपने पास पानी की बोतल भी रख सकते हैं ताकि उनके ऊर्जा के स्तर में कमी न हो।

5. मछली

मछली आवश्यक ओमेगा -3 फैटी एसिड में भी समृद्ध हैं जो शिशुओं और बच्चों में स्वस्थ मस्तिष्क, आंख और तंत्रिका विकास के लिए आवश्यक हैं। इसलिए मछली को खासतौर पर हम ब्रेन फूड भी कहते हैं, जो दिमाग के लिए अति फायदेमंद होता है। फिश ऑयल को आप किसी दूसरे अन्यद पदार्थ से तुलना नहीं कर सकते क्योंदकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्वर आपकी उम्र को जवां बनाने के साथ ही दिमाग को भी बढाता है।

6. अखरोट

अखरोट

अखरोट आवश्यक फैटी एसिड ओमेगा -3 का भी एक अच्छा स्रोत हैं इनमें आयरन, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक विटामिन ई और कुछ विटामिन बी शामिल हैं।

अखरोट को तो वैसे भी ब्रेन फूड के नाम से जाना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी से भरपूर अखरोट याद्दाश्तस बढ़ाने में सहायता करता है। अगर एक मुट्ठी अखरोट रोज बच्चेौ खाएंगे तो उसका दिमाग 19 प्रतिशत तक बढ जाएगा क्योंेकि ये दिमाग कि नसों को तेज बनाता है।

Related Post

खाती हैं छोले-भटूरे, करती हैं रात 2 बजे तक वॉक…,ये है मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा का फिटनेस सीक्रेट

Posted by - November 20, 2025 0
मिस यूनिवर्स 2025 के मंच पर राजस्थान  की मनिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, ऐसे में आज हम…

रजाई कंबल से आ रही बदबू मिनटों में होगी गायब, स्मेल हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Posted by - November 11, 2025 0
सर्दियों के दस्तक देते ही घरों में रजाई और कंबल निकल जाते हैं। लेकिन इनसे आने वाली बदबू लोगों को…

च्यवनप्राश खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? Nityanandam Shree ने बताया क्या हम दूध में च्यवनप्राश मिला सकते हैं

Posted by - November 10, 2025 0
Best time to eat Chyawanprash according to Ayurveda: आयुर्वेद के जाने-माने विशेषज्ञ नित्यानंदम श्री ने च्यवनप्राश को खाने का सही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *