MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

90 0

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन, एक्टर अजित कुमार समेत 4 हस्तियों के घरों पर बम की धमकी देने का मामला सामने आया गै। पुलिस ने इस बारे में अपनी जांच शुरू कर दी है।

तमिलनाडु से एक बड़ी हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर पर बम होने की धमकी दी गई है। मामले के सामने आते ही अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि अब तक इस बारे में क्या पता लगा है।

डीजीपी कार्यालय को भेजा गया ईमेल

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के आवास पर बम होने की धमकी वाला ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी चार स्थानों पर तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है…

श्रीधाम एक्सप्रेस में भी मिली बम की धमकी

इससे पहले रविवार को जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में रविवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रीधाम एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में भोपाल से बम रखे जाने की सूचना मिली थी इसके बाद ट्रेन का हर स्टेशन पर निरीक्षण किया गया।

एअर इंडिया विमान में बम होने की धमकी मिली थी

इसके अलावा हाल ही में कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में बम होने की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद अधिकारियों को सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा, लेकिन बाद में विमान राष्ट्रीय राजधानी में सकुशल उतर गया। दिल्ली पुलिस को एक संदेश मिला जिसमें दावा किया गया कि उड़ान संख्या एआई188 को बम से उड़ाए जाने का खतरा है।

Related Post

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

Posted by - November 14, 2025 0
महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से सात…

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

उत्तराखंड में ठंड का असर, 20 फीसदी बढ़ी बिजली मांग, जानिये कैसे पूरी होगी आपूर्ति

Posted by - November 14, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड में यूजेवीएनएल के लिए आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं. लगातार बढ़ती ठंड से नवम्बर महीने…

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई RJD की चिंता, प्रशांत किशोर की जीत से तेजस्वी यादव के सामने नई चुनौती

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की विपक्षी राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी…

TMC के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने SIR को लेकर ऐसा क्या छाप दिया कि भड़क गईं ममता बनर्जी

Posted by - November 7, 2025 0
बंगाल में SIR को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच गुरुवार को TMC के मुखपत्र में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *