आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

90 0

मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत में होने वाली इस बारिश का असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भी पड़ेगा। बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला सा नजर आ रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में बुधवार शाम से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

3-5°C तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5°C और मध्य भारत में 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम में कुछ खास बदलाव होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 7 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

यहां पर भी होगी बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिज़ोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में बारिश और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छा सकता है। अगले 7 दिनों तक धूप खिली रहेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के उत्तरी जिलों, जैसे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और नागौर में तापमान में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी जा सकती है।

उत्तराखंड में बर्फबारी

वहीं, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली और बदरीनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई। बदरीनाथ में मंगलवार को भी हल्की बर्फबारी हुई थी और बुधवार को भी वहां आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय बदरीनाथ में हल्की बारिश हुई, जबकि आसपास की चोटियों पर फिर से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि बदरीनाथ में हल्की बूंदाबांदी जारी है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Post

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Posted by - May 14, 2026 0
पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ…

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय…

‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज, सनी देओल नहीं… इस बार दिखा श्रीकृष्ण का दिव्य रूप

Posted by - July 13, 2026 0
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।…

RSS पर फिर छिड़ी बहस: बिना रजिस्ट्रेशन और औपचारिक ढांचे के कैसे काम करता है संघ?

Posted by - June 16, 2026 0
कर्नाटक सरकार में मंत्री Priyank Kharge द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *