I am Kalam का छोटू याद है? 14 साल पहले जीता था नेशनल अवॉर्ड, अब बना OTT किंग, दे चुका है IMDb की हाईएस्ट 9.1 रेटिंग वाली सीरीज

83 0

साल 2011 में फिल्म ‘आई एम कलाम’ रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों के दिल में उतर गई थी। फिल्म के केंद्र में एक छोटा बच्चा था, जिसने नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। अब ये बच्चा ओटीटी की दुनिया का किंग बन गया है और अब तक की सबसे सफल सीरीज दे चुका है।

फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार बहुत छोटी उम्र से ही अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने लगते हैं। कम उम्र में अभिनय की बारीकियों को समझना, संवादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और दर्शकों के दिलों पर स्थायी छाप छोड़ना आसान नहीं होता। इसके लिए गहन अभ्यास, समर्पण और निरंतर मेहनत की आवश्यकता होती है। ऐसे ही एक कलाकार हैं हर्ष मायर, जिन्होंने बतौर बाल कलाकार न केवल दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि अपनी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया। हर्ष मायर ने साल 2010 में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘आई एम कलाम’ से अभिनय यात्रा की शुरुआत की। नीला माधव पांडा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्ष के साथ गुलशन ग्रोवर और पितोबाश भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

कैसी थी फिल्म की कहानी?

यह फिल्म भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित है। इस फिल्म में हर्ष ‘छोटू’ नाम के एक महत्वाकांक्षी लड़के का किरदार निभाते दिखाई देते हैं। राजस्थान की पृष्ठभूमि में बुनी इस कहानी में छोटू एक गरीब परिवार से आता है और सड़क किनारे ढाबे पर बाल मजदूर के रूप में काम करता है। हालाँकि परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन उसका सपना बड़ा है, एक दिन कुछ बनकर दिखाना। हर्ष की स्वाभाविक और भावुक अभिनय शैली ने दर्शकों के मन में गहरी जगह बनाई। इसी बेहतरीन अदायगी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘आई एम कलाम’ की IMDb रेटिंग 7.9 है और यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Related Post

अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के अस्पताल में भर्ती, टीम ने कहा — “यह सिर्फ़ एक नियमित जांच है

Posted by - November 1, 2025 0
88 वर्षीय अभिनेता की तबीयत को लेकर फैली अफवाहों के बीच टीम ने दिया अपडेट, कहा — “धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक…

Melodious Monday: वो दृष्टिहीन सिंगर, जिसने घर-घर में बहा दी भक्ति संगीत की धारा, इनके बिना अधूरा है रामायण का जादू

Posted by - November 17, 2025 0
Melodious Monday: बॉलीवुड के दृष्टिहीन सिंगर रहे रवींद्र जैन ने देशभर में भक्तिगीतों की एक अलख जगाई थी। रामायण में…

14 अगस्त को होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भिड़ेगी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से

Posted by - August 5, 2026 0
स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर इमरान हाशमी…

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘मेरे भाई को 2 लोगों ने मारा’

Posted by - October 31, 2025 0
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर अपने भाई की मौत को लेकर चौंकाने वाला…

अमिताभ बच्चन ने जीवन के बदलाव पर शेयर किए अपने विचार, कहा-इसे यादों में ही रहने दें…

Posted by - October 28, 2025 0
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में समय के बदलाव, लोगों के बदलते व्यवहार और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *