अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया बड़ा ऐलान

11 0

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे की तैयारियां चल रही हैं और इसकी संभावना काफी अधिक है। रुबियो ने भारत को अमेरिका का बेहद करीबी साझेदार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को और मजबूती देते हैं।

ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर रुबियो ने कहा कि भारत लंबे समय से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में काम कर रहा है और अमेरिका भी इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका के पास कई संभावित समाधान मौजूद हैं।

रुबियो ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की मध्य-पूर्व में शांति स्थापित करने की कोशिशों का एक बड़ा उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाना और सहयोगी देशों के लिए ईंधन की उपलब्धता बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत वेनेज़ुएला के साथ भी ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहा है। भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास वेनेज़ुएला के भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) को रिफाइन करने की क्षमता है।

यदि यह दौरा तय होता है, तो इसे भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

Related Post

पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई बम, आटा, चावल और दाल से लेकर टमाटर, लहसुन और प्याज के दाम छूने लगे आसमान

Posted by - November 7, 2025 0
पाकिस्तान एक बार फिर कमरतोड़ महंगाई की चपेट में आ गया है। यहां लोगों को खाने-पीने के लाले पड़ने लगे…

Israel-Hamas War: फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 69,000 के पार, इजरायल ने लौटाए 15 और लोगों के शव

Posted by - November 10, 2025 0
इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा अब 69 हजार के पार पहुंच गया है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों…

समुद्र में ला सकता है सुनामी.. रूस के पोसाइडन सबमरीन परमाणु ड्रोन की ताकत जान दंग रह जाएं

Posted by - October 30, 2025 0
राष्ट्रपति पुतिन ने पोसाइडन ड्रोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया. लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार पोसाइडन ड्रोन को…

असम में UCC बिल पेश: शादी, लिव-इन और संपत्ति कानून में होंगे बड़े बदलाव, आदिवासियों को छूट

Posted by - May 25, 2026 0
असम सरकार ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC Bill 2026) पेश कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *