सोने का भाव 4100 रुपये गिरा, 10 दिन में 11 हजार का गोता लगाया, चांदी भी और लुढ़की

72 0

सोना चांदी का भाव लगातार गिरावट झेल रहा है। सोने के दाम में पिछले 10 दिनों में काफी गिरावट देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव नीचे आया है।

सोने का भाव लगातार गिरावट का सिलसिला दिवाली के 9 दिनों बाद भी जारी है। सोने में बुधवार को 4100 रुपये प्रति तोला की गिरावट आई. सोने का नया रेट 1 लाख 21 हजार 800 रुपये तक गया है। जबकि चांदी भी 6250 रुपये नरम पड़ी। अगर ग्लोबल मार्केट की बात भी करें तो सोने का दाम 4 हजार डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया है। सोना तीन हफ्ते के सबसे कम स्तर पर आ गया है। सोने के दाम में करीब 11 हजार रुपये की गिरावट पिछले 10 दिनों में देखी गई है।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के बीच सोने में सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेश का रुख कमजोर पड़ा है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लुढ़की है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोने की कीमत 125900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4100 रुपये टूटा है। यह 121200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) आ गया है। जबकि एक दिन बंद भाव 125300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को 6250 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई है। चांदी की कीमत सोमवार को 1 लाख 51 हजार 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर या 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3887 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले सत्र में यह 132 डॉलर की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था. हाजिर चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई. यह करीब 3 फीसदी टूटकर निचले स्तर 45.56 डॉलर प्रति औंस रह गई. बुलियन एक्सपर्ट ने कहा कि सोने में सुधार जारी रहेगा.5-10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है. इस साल कीमत में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी के बाद बड़े कारोबारी मुनाफावसूली करेंगे

Related Post

रूस की सबसे अमीर महिला कौन है? इतनी संपत्ति की है मालकिन, दुनिया में है दबदबा

Posted by - December 4, 2025 0
रूस की ये सबसे अमीर महिला पहले इंग्लिश टीचर और सात बच्चों की मां थीं। उन्होंने 2004 में ई-कॉमर्स रिटेलर…

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की 39,506 यूनिट वापस मंगाएगी: जानिए क्यों?

Posted by - November 15, 2025 0
भारतीय वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कुछ वाहनों में ईंधन स्तर सूचक और चेतावनी लाइट में समस्या…

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेपी इंफ्राटेक के एमडी मनोज गौड़ को गिरफ्तार किया

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज गौड़ को मनी लॉन्ड्रिंग के एक…

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से बढ़ी रफ्तार

Posted by - June 19, 2026 0
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच शुक्रवार को भारतीय रुपया मजबूती के…

तेल संकट से चीनी EV कंपनियों की चांदी, दुनिया भर में बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग

Posted by - June 22, 2026 0
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार दबाव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *