सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी भी ₹5,800 प्रति किलोग्राम हो गई महंगी, जानें ताजा भाव

73 0

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी सोने को मजबूती दी है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, शादी-विवाह के सीजन में स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स की बढ़ती खरीदारी के चलते सोना ₹3,500 चढ़कर ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹3,500 की तेजी के साथ ₹1,28,300 प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) दर्ज किया गया।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

सोने की तरह चांदी में भी मजबूती देखी गई। चांदी का भाव ₹5,800 बढ़कर ₹1,60,800 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गया। ट्रेडर्स के अनुसार, शादी के सीजन से पहले बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी सोने को मजबूती दी है। कमजोर डॉलर आमतौर पर सेफ-हेवन एसेट्स जैसे गोल्ड की मांग बढ़ाता है।

डॉलर कमजोर हुआ और सोने की कीमतें बढ़ीं

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिज़र्व अधिकारियों के नरम रुख के बाद दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी वजह से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.09% गिरकर $4,131.09 प्रति औंस हो गया। इसी तरह, स्पॉट सिल्वर 0.40% गिरकर $51.15 प्रति औंस पर चला गया।

सोने का आयात अक्टूबर में लगभग तीन गुना बढ़ा

देश का सोने का आयात अक्टूबर में लगभग तीन गुना होकर 14.72 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के हाल के आंकड़ों में यह कहा गया। अक्टूबर, 2024 में सोने का आयात 4.92 अरब डॉलर था। कुल मिलाकर इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान आयात 21.44 प्रतिशत बढ़कर 41.23 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 34 अरब डॉलर था। उच्च सोने के आयात के कारण देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) अक्टूबर में 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं।

Related Post

नई Tata Sierra एसयूवी हो गई लॉन्च, शुरुआती कीमत इतने लाख, सेफ्टी-टेक्नोलॉजी और लुक में धांसू

Posted by - November 26, 2025 0
नई Tata Sierra एसयूवी में ज्यादा स्पेस, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, फुल एंटरटेन्मेंट और सेफ्टी के जबरदस्त फीचर्स मौजूद…

कनाडा के साथ FTA पर दोबारा बातचीत शुरू कर सकता है भारत, पीयूष गोयल और मनिंदर सिद्धू के बीच हुई चर्चा

Posted by - November 15, 2025 0
कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साझेदारी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए…

PM Kisan 21st Installment: इन किसानों से सरकार ले सकती है 21वीं किस्त का पैसा? जानें सरेंडर करने का आसान तरीका

Posted by - November 21, 2025 0
PM Kisan 21st Installment Status: अगर कोई किसान पात्र नहीं है और उसने गलत तरीके से किसान सम्मान निधि योजना…

PM मोदी की बड़ी सौगात: हैदराबाद में खुला Safran का विशाल MRO हब शुरू, हर साल 300 एयरक्राफ्ट इंजनों की होगी मरम्मत

Posted by - November 26, 2025 0
भारत के एविएशन सेक्टर को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक दिन बुधवार को दर्ज हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

एस्ट्राजेनेका और सन फार्मा ने भारत में हाइपरकेलेमिया दवा के वितरण के लिए समझौता किया

Posted by - November 18, 2025 0
एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को भारतीय बाजार में हाइपरकेलेमिया के उपचार, सोडियम जिरकोनियम साइक्लोसिलिकेट (एसजेडसी)…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *