भारतीय टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी? इस मुकाबले से पिक्चर होगी साफ

96 0

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही. दोनों खिलाड़ियों ने शतक जड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. फिर गेंदबाजों ने सधी बॉलिंग की और भारत की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई. भारतीय टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. 23 अक्टूबर (गुरुवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल एकेडमी में हुए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड पर डीएलएस नियम के तहत 53 रनों से जीत हासिल की. बारिश के कारण इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 ओवर्स में 325 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 8 विकेट पर 271 रन ही बना सका. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. जबकि न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए श्रीलंका और पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन हार ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया था. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम था, जहां हरमन ब्रिगेड ने शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम अब लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करेगी.

देखा जाए तो भारतीय महिला टीम अब अपना सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेलेगी. हालांकि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला किससे होगा, ये अभी तय नहीं हुआ है. भारत टीम अंकलालिका में चौथे नंबर पर ही रहेगी, भले वो बांग्लादेश को अपने आखिरी लीग मैच में हरा दे. भारत को अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ना है.

… किससे होगा भारत का सेमीफाइनल? 

ऑस्ट्रेलिया (11 अंक) और साउथ अफ्रीका (10 अंक) के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में भारत का सामना करेगी. ऑस्ट्रेलिया फिलहाल अंकतालिका में टॉप पर है, ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका  मुकाबला यदि धुलता है तो भी वो टॉप पर ही रहेगा. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाना है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में जो टीम टॉप पर फिनिश करेगी, वो सेमीफाइनल में भारत से खेलेगी. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड की टीम का भाग लेना निश्चित है.

Related Post

महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश बनेगी बड़ी विलेन? फैंस का मजा होगा किरकिरा!

Posted by - November 1, 2025 0
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Posted by - October 30, 2025 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में…

इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

Posted by - November 25, 2025 0
शिखर धवन, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और डेल स्टेन गोवा में शुरू होने वाली लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में खेलते…

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट! बेलफास्ट हिंसा के बीच वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर मंडराया खतरा

Posted by - June 12, 2026 0
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अफगानिस्तान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *