जानिये कैसे बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मददगार है नींबू पानी

89 0

नींबू के कई गुणकारी लाभ होते हैं जिनके बारे में हम सभी को मालूम होता है। महिलाएं अक्‍सर नींबू पानी को मोटापा घटाने के लिए रामबाण मानती हैं। नींबू में विटामिन सी होता है जो शरीर को रोगमुक्‍त रखने में सहायक होता है। साथ ही नींबू में शक्तिशाली फोटोकैमिकल भी होता है जो शरीर को लम्‍बे समय तक स्‍वस्‍थ बनाएं रखता है। आइए जानते हैं किन-किन रोगों से बचने के लिए आपको नींबू का सेवन करना चाहिए…..

मुँहासे की समस्‍या दूर करने में – मुँहासे जिन लोगों को मुँहासे की समस्‍या बहुत ज्‍यादा रहती है उन्‍हें नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में मुँहासे पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया मर जाएंगे और त्‍वचा भी दमकदार हो जाएगी। साथ ही नींबू पानी से चेहरा धुलने पर यह फेसवॉश की तरह काम करता है और मृत त्‍वचा निकल जाती है और छिद्र खुल जाते हैं। साथ ही ऑयल भी निकल जाता है।

भूख बढ़ाने के लिए – भूख बढ़ाने के लिए नींबू पानी को पीने से भूख बहुत तेजी से लगती है। जिन लोगों को भूख न लगने की समस्‍या है वह शीघ्र ही नींबू पानी का सेवन करने लगे, उनकी समस्‍या दूर हो जाएगी।

किडनी स्‍टोन किडनी में – किडनी स्‍टोन किडनी में स्‍टोन होना काफी दर्दनाक होता है। ऐसे में अगर किसी को ये समस्‍या शुरूआती दौर में है तो वह नींबू पानी पीकर लाभ प्राप्‍त कर सकता है। नींबू पानी में प्राकृतिक साइट्रेट होता है जो स्‍टोन को तोड़ देता है या उसे बनने से रोकता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने में – इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनाना जिन लोगों का इम्‍यून कमजोर होता है उन्‍हें प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करना चाहिए, इससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी और उनके शरीर में विटामिन सी यह सारा कमाल कर दिखाएगा।

सर्दी और फ्लू दूर करने में – सर्दी और फ्लू लोगों को सर्दी और फ्लू हुआ हो, वह नींबू पानी का सेवन करें। इससे उन्‍हें जकड़न नहीं होगी और शरीर भी डिहाईड्रेट नहीं होगा। अगर इस पेय में एक चम्‍मच शहद मिला दिया जाएं तो यह और ज्‍यादा लाभकारी हो जाएगा।

सूजन व सांस सम्‍बंधी रोग में – सूजन व सांस सम्‍बंधी रोग अगर किसी व्‍यक्ति को कहीं भी सूजन है तो नींबू पानी लाभदायक होता है। साथ ही अगर कोई अस्‍थमा का मरीज है तो भी नींबू पानी काफी सहायक होता है। अगर जोडा़ें में दर्द की समस्‍या होती है या सूजन होती है तो भी नींबू पानी लाभदायक होता है। बस इसे बहुत ज्‍यादा ठंडे पानी में बनाकर न पीया जाएं।

हैंगओवरकम करने में – हैंगओवर जिन लोगों को एल्‍कोहल की लत होती है और सुबह उठकर उन्‍हें चलना तक दूभर हो जाता है, उनके नींबू पानी काफी लाभदायक होता है। आधे गिलास नींबू पानी से ही आंखें खुल जाती हैं और सिर घूमना भी बंद हो जाता है।

मांसपेशियों में दर्द दूर करने में – मांसपेशियों में दर्द अगर शरीर की मांसपेशियों में कहीं भी दर्द है तो नींबू पानी पीने से काफी लाभ मिलता है। नींबू पानी शरीर में लैक्टिक के गठन को कम कर देता है और शरीर की क्रियाविधि अच्‍छी हो जाती है।

फूड प्‍वाइ‍जनिंग – फूड प्‍वाइजनिंग होने पर नींबू पानी का सेवन करें, इसमें मौजूद एसिड शरीर में काफी लाभ पहुँचाते हैं और मरीज को सही होने में मददगार साबित होते हैं।

पेट सम्‍बंधी विकार दूर करने में – पेट सम्‍बंधी विकार अगर किसी व्‍यक्ति को पेट सम्‍बंधी कोई भी विकार है तो उसे नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। गैस, कब्‍ज, कुपाचन आदि समस्‍याएं चुटकी में हल हो जाएगी।

Related Post

जानिये क्योँ होती है एसिडिटी और उसको मिनटों में ठीक करने के घरेलु उपाय

Posted by - May 2, 2018 0
नमस्कार दोस्तों आज हम चर्चा करेंगे एसिडिटी के बारें में आखिर क्योँ होती है और क्या है इसके घरेलु उपाय,…

खाती हैं छोले-भटूरे, करती हैं रात 2 बजे तक वॉक…,ये है मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा का फिटनेस सीक्रेट

Posted by - November 20, 2025 0
मिस यूनिवर्स 2025 के मंच पर राजस्थान  की मनिका विश्वकर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, ऐसे में आज हम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *