राजस्थान हाईकोर्ट: शादी की उम्र न होने पर भी बालिग रह सकते हैं लिव-इन रिलेशन में

86 0

प्रेमी जोड़े के मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह हर व्यक्ति के जीवन और आजादी की रक्षा करे।

राजस्थान हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को लेकर अहम टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि दो बालिग व्यक्ति अपनी मर्जी से ‘लिव-इन’ में रह सकते हैं, भले ही अभी उनकी शादी के लिए जरूरी कानूनी उम्र न हुई हो। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि किसी के संवैधानिक अधिकारों को इस आधार पर कम नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति अनूप ढांड ने कोटा निवासी 18 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष द्वारा सुरक्षा के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

प्रेमी जोड़े ने लिव-इन एग्रीमेंट से किया अधिकार सुरक्षित

महिला और पुरुष ने कोर्ट को बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ रह रहे हैं। इस आदेश की प्रति गुरुवार को उपलब्ध हुई। इस प्रेमी जोड़े ने कहा कि उन्होंने 27 अक्टूबर 2025 को ‘लिव-इन एग्रीमेंट’ किया था। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कोटा पुलिस में इस बारे में शिकायत की तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

21 साल की उम्र पूरी न होने वाला युवक

याचिका का विरोध करते हुए लोक अभियोजक विवेक चौधरी ने कहा कि चूंकि युवक की उम्र 21 साल नहीं हुई है, जो पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र है तो उसे ‘लिव-इन’ में रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

कानून के तहत सरकार की जिम्मेदारी

कोर्ट ने इस दलील को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत जीवन और निजी आजादी के अधिकार को सिर्फ़ इसलिए नहीं नकारा जा सकता कि याचिकर्ताओं की शादी के लिए जरूरी कानूनी उम्र नहीं हुई है। न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह हर व्यक्ति के जीवन और आजादी की रक्षा करे।’

कानूनी रूप से लिव-इन रिलेशनशिप पर कोई रोक नहीं

उन्होंने कहा कि भारतीय कानून के तहत ‘लिव-इन’ पर रोक नहीं है और न ही इसे अपराध माना जाता है। उन्होंने भीलवाड़ा और जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक को याचिका में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन करने व जरूरत पड़ने पर युगल को जरूरी सुरक्षा देने का निर्देश दिया।

Related Post

Bihar Result: 129 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही जन सुराज, जानिए PK के किस प्रत्याशी को मिला सबसे ज्यादा वोट

Posted by - November 17, 2025 0
Prashant Kishor in Bihar Elections 2025: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव में खाता भी…

‘नकल माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’, फतेहपुर से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Posted by - July 25, 2026 0
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और…

डिप्टी सीएम पद की मांग कर लालची नहीं दिखना…केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Posted by - November 22, 2025 0
चिराग पासवान ने कहा कि दलित सेना का पुनर्गठन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है.…

सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो से किया सफर, अटल कैंटीन के उद्घाटन के लिए दिल्ली गेट पहुंचीं

Posted by - December 25, 2025 0
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली सरकार 100 अटल कैंटीन शुरू कर रही है। इन्हीं कैंटीन के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *