यूपी के नोएडा में बड़ा हादसा, लोगों से भरी पिकअप वैन पलटी, कई लोग पुल से नीचे गिरे

100 0

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप वैन पुल की रेलिंग से टकरा गई जिस कारण कई लोग पुल से नीचे गिर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन पलट गई जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे भी दब गए। नोएडा में हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में ये दर्दनाक हादसा रविवार की शाम को हुआ है। एक पिकअप वैन जो लोगों से भरी हुई थी वह हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर पहले रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन में बैठे 6 लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे दब भी गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस की ओर से भी जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया है कि हादसे का शिकार हुए लोग हिंडन नदी में मां काली की मूर्ति विसर्जित करके पिकअप वैन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वैन पर सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। मूर्ति का विसर्जन कर के लौटते समय एफएनजी एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को बिसरख, नोएडा व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

Related Post

बीएमसी चुनाव में बीजेपी का बड़ा ऐलान, पहली लिस्ट में किरीट सोमैया के बेटे को मौका

Posted by - December 29, 2025 0
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और 16 जनवरी को नतीजों का ऐलान होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की लिस्ट…

छत्तीसगढ़ में महिला ने कांवर में ही दिया बच्चे को जन्म, गांव में सड़क न होने की वजह से नहीं पहुंची गाड़ी

Posted by - November 18, 2025 0
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक गांव में एक महिला ने कांवर में एक बच्चे को जन्म दिया. गांव में…

खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

Posted by - November 4, 2025 0
बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार…

Govt Jobs: बीपीएससी की नई 4000 पदों पर आने वाली है बंपर भर्ती, जानें योग्यता

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार के युवाओं के लिए अच्छी नौकरी की भर्ती निकलने वाली है. अगले महीने लाइब्रेरीयन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…

उत्तरांखड में जंगली भालू ने अकेला पाकर किया अटैक, खून से लथपथ महिला ने रातभर जंगल में ऐसे बचाई अपनी जान

Posted by - November 22, 2025 0
Bear Attack News: जंगली भालू के हमले के बाद महिला ने संयम दिखाया और भाग-दौड़ करने के बजाय किसी तरह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *