UP: बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, हादसे में दो की मौत और तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

84 0

Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ है।

Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट के बाद अभी भी रह रहकर धमाके हो रहे हैं और उनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। डीएम व एसपी सहित उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

आईजी अयोध्या का आया बयान

हादसे के बाद आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार ने अपने बयान में कहा कि, ‘इस फैक्ट्री को भंडारण के अलावा जो विनिर्माण का लाइसेंस होता है वो प्राप्त था। विस्फोट किस वजह से हुआ है इसकी जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है कि वास्तव में हुआ कैसे ? धूम्रपान के कारण हुआ है या किसी और वजह से। हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।सभी की पहचान हो गई है। आग बुझा ली गई है मगर आतिशबाजी के अवशेषों को देखते हुए सुरक्षा बरती जा रही है।’

विस्फोट होने पर क्या करना चाहिए 

विस्फोट होने पर शांत रहना, सुरक्षित स्थान पर जाना, और आपने आसपास के लोगों की मदद करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर ये उपाय करने चाहिए:

  • घबराहट से स्थिति और खराब हो सकती है। शांत रहने से आप सही निर्णय ले सकते हैं।
  • विस्फोट स्थल से जितना जल्दी हो सके, उतना दूर जाएं। विस्फोट के बाद भी दूसरा विस्फोट हो सकता है।
  • अगर आप बाहर हैं, तो जमीन पर लुक जाएं और अपने सिर को हाथों से ढक लें।
  • विस्फोट से निकलने वाली तेज रोशनी से आंखों को बचाएं।
  • अगर आग लगी है, तो उससे दूर रहें और आग बुझाने की कोशिश न करें, जब तक कि आप उसके लिए प्रशिक्षित न हों।
  • अगर कोई घायल है, तो पहली सहायता दें और उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए ले जाएं।
  • विस्फोट की तेज आवाज से कान को नुकसान हो सकता है, इसलिए कान बंद रखें।

यूपी में पहले से हाईअलर्ट

सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट की घटना होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट है।केंद्र और राज्य सरकार के अलर्ट जारी करते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार के सख्त निर्देशों पर जिले के सभी बार्डर, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों, यात्रियों और राहगीरों की गहन तलाशी ली जा रही है। उद्देश्य साफ है कि दिल्ली जैसी कोई विपत्तिपूर्ण घटना जिले की सरजमीं पर न दोहराई जाए।

Related Post

दिल्ली-NCR में छाए बादल, उत्तराखंड में बर्फबारी, जानें 4 नवंबर को कहां-कहां होगी बारिश

Posted by - November 4, 2025 0
Weather Update: उत्तर भारत के लोग स्वेटर निकाल लें, क्यों कि ठंड आ चुकी है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मी और हिमाचल समेत…

“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए…

यूपी की सत्ता में खलबली! ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायक भी सक्रिय, क्या सरकार पर दबाव?

Posted by - December 25, 2025 0
कुशीनगर के BJP MLA पी.एन. पाठक के लखनऊ स्थित घर पर ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूर्वांचल…

बंगालः पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी 3 साल बाद जेल से रिहा, शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में मिली थी जमानत

Posted by - November 13, 2025 0
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी तीन साल तीन महीने बाद रिहा हो गए हैं। स्कूल शिक्षक भर्ती…

बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर, CM नीतीश पर लगाया पैसे बांटकर वोट खरीदने का

Posted by - November 18, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *