पंजाब में किसानों का रेल-रोको आंदोलन: जानें क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें

75 0

सरकार ने अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत किसानों की कई मांगों पर फैसला नहीं लिया है। इसी वजह से किसान रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं।

गैर राजनीतिक किसान संगठन पंजाब भर में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। पूरे पंजाब में दोपहर 1 से 3 बजे तक दो घंटे ट्रेन रोकी जाएंगी। अमृतसर से लुधियाना तक 19 जिलों 26 जगहों पर रेल रोको आंदोलन होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि 26 जगह ट्रेनें रोकीं जाएंगी। किसानों के प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 19 जिलों से गुजरने वाली कई जिलों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। पंधेर ने कहा है कि केंद्र सरकार में एमएसपी समेत कई और मांगो पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है लिहाजा इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है।

26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों किसानों ने चंडीगढ़ में रैली करके मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की थी। किसानों ने सरकार पर स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और बिजली (संशोधन) विधेयक, 2025 को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया था।

धार में किसानों का धरना प्रदर्शन, कई मांगें उठीं

एक दिसंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले में किसानों ने कर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर धरना दिया था। हालांकि, देर शाम धार जिलाधिकारी ने किसान नेताओं से बातचीत की और बताया कि प्रशासन की ओर से किसानों की मांग को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने धरना स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आक्रोशित किसानों के साथ बातचीत की गई और इस दौरान यह निर्णय लिया गया है कि उनकी वे मांगें, जिन्हें केंद्र द्वारा हल किया जा सकता है, उन्हें क्षेत्र के स्थानीय सांसदों के माध्यम से उचित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘राज्य से संबंधित मुद्दों को जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार को भेजकर उनका समाधान किया जाएगा।’’

Related Post

Posted by - November 17, 2025 0
BRS विधायकों की अयोग्यता से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में CJI बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीखी टिप्पणी की.…

मध्य प्रदेश: तहसीलदार मैडम का महिला किसान पर गुस्सा, मामले ने पकड़ी सुर्खियां

Posted by - December 5, 2025 0
मध्य प्रदेश के छतरपुर में भरी सभा में नायब तहसीलदार मैडम का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक महिला किसान…

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

Posted by - November 10, 2025 0
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया…

आदिवासी समुदाय ने निकाली महारैली, कहा- कुड़मी न कभी आदिवासी थे और न हैं, इनका आदिवासियों की धर्म-संस्कृति से कोई मेल नहीं

Posted by - October 31, 2025 0
झारखंड में आदिवासी समुदाय ने महारैली निकालकर कुड़मी समुदाय को आदिवासी मानने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कुड़मी समुदाय…

राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले: UCC बिल मंजूर, प्रमोशन में 2 साल की छूट और पुत्रवधू को अनुकंपा नियुक्ति

Posted by - August 13, 2026 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में हुई राजस्थान कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों, महिलाओं, ग्रामीण जल आपूर्ति और यूनिफॉर्म…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *