दिल्ली में सड़क किनारे मिली थी कार से कुचली लाश, CCTV की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

101 0

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे 54 वर्षीय रामकरन का शव पाया गया, जो कार से कुचला गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी ड्राइवर मोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास मंगलवार की सुबह एक शख्स को कार ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 साल के रेहड़ी चलाने वाले रामकरन के रूप में हुई है। घटना के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रामकरन का शव फ्लाईओवर के पास मिला था और उनके पेट के निचले हिस्से और माथे पर गंभीर चोटें थीं।

फुटपाथ पर पड़ा मिला था रामकरन का शव

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:15 बजे PCR कॉल आई कि नजफगढ़ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास एक शव पड़ा है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फुटपाथ पर एक आदमी का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे।’ बाद में शव की शिनाख्त रामकरन के रूप में हुई। उनके सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पुलिस ने वारदात की जगह को सील कर दिया। बाद में मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीमें बुलाई गईं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल भेज दिया गया।

CCTV फुटेज में दिखी सफेद रंग की डिजायर

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक डिजायर कार क्षतिग्रस्त हालत में दिखी, जिसे देखकर पुलिस ने घटना से जोड़ा। CCTV फुटेज में मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज हुआ। टेक्निकल निगरानी और लगातार पूछताछ के बाद नोएडा सेक्टर-53 को गुहोरी निवासी आरोपी ड्राइवर 25 साल के मोहित यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज की अच्छी तरह जांच की जा रही है ताकि रामकरन की मौत की सही वजह और हादसे का पूरा सिलसिला साफ हो सके। (PTI)

Related Post

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर का लव, धोखा और कत्ल: क्राइम सीरीज देखकर रची UPSC छात्र की हत्या की साजिश

Posted by - October 27, 2025 0
दिल्ली के गांधी विहार में UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) की मौत के मामले ने नया मोड़…

कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, बिना कपड़ों के छोड़कर भागे दरिंदे, घायल बॉयफ्रेंड ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो बची जान

Posted by - November 4, 2025 0
घटना रविवार देर रात की है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका…

बेंगलुरु एटीएम डकैती: पुलिस अधिकारी, कैश वैन प्रभारी गिरफ्तार, 5.7 करोड़ रुपये जब्त

Posted by - November 22, 2025 0
पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एटीएम कैश रिफिल वैन से दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट…

झालावाड़ में साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश: 30 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का घोटाला

Posted by - October 24, 2025 0
राजस्थान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी…

कोयंबटूर में हृदयविदारक वारदात: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने गठित कीं 7 विशेष टीमें

Posted by - November 3, 2025 0
कोयंबटूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोयंबटूर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *