राहत सामग्री ले जा रहा प्लेन तालाब में हुआ क्रैश, 2 लोगों की मौत, जानें चश्मदीदों ने क्या कहा

91 0

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित कोरल स्प्रिंग्स में एक टर्बोप्रॉप प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। यह विमान जमैका में तूफान मेलिसा के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा था।

वॉशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित कोरल स्प्रिंग्स इलाके में सोमवार सुबह एक छोटा टर्बोप्रॉप प्लेन क्रैश हो गया। यह विमान जमैका में आए तूफान मेलिसा के पीड़ितों के लिए राहत सामान लेकर जा रहा था। इस विमान हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। विमान एक गेटेड कॉलोनी के तालाब में गिरा और राहत की बात ये रही कि सारे घर बाल-बाल बच गए। कोरल स्प्रिंग्स पुलिस ने दोपहर में बयान जारी कर 2 लोगों की की मौत की पुष्टि की। अभी तक मरने वालों के नाम या दूसरी जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक-ऑफ के 5 मिनट के अंदर ही हादसा

फोर्ट लॉडर्डेल एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट से सुबह करीब 10:14 बजे उड़ा यह बीचक्राफ्ट किंग एयर विमान सिर्फ 5 मिनट बाद 10:19 बजे क्रैश हो गया। कोरल स्प्रिंग्स-पार्कलैंड फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ माइक मोसर ने बताया, ‘रिपोर्ट मिलते ही टीमें पहुंचीं। पहले तो कोई शव नहीं मिला, इसलिए सर्च को रिकवरी ऑपरेशन में बदल दिया गया।’ तालाब में विमान का कोई हिस्सा नजर नहीं आया, सिर्फ मलबा बिखरा हुआ था। गोताखोरों ने पानी में तलाशी ली, लेकिन शुरू में कुछ नहीं मिला। हादसे में एक घर की पिछली दीवार टूट गई थी और पेड़ उखड़ गए थे।

घर में मौजूद पति-पत्नी बाल-बाल बचे

स्थानीय निवासी केनेथ डीट्रोलियो ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘हम घर में थे तभी अजीब सी आवाज आई, जैसे कुछ बहुत तेज गुजरा हो। विमान हमारे और पड़ोसी के घर के बीच से निकला, और पिछवाड़े की फेंस तोड़कर तालाब में जा गिरा। पूल और पोर्च पर फ्यूल फैल गया था। घर में तेज बदबू थी, और इसे सामान्य होने में कई घंटे लग गए। पुलिस ने इलाके में सोमवार-मंगलवार को जांच जारी रखने की बात कही है। फेडरल एविएशन अधिकारियों ने भी हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

करीब 50 साल पुराना था विमान

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के रिकॉर्ड के मुताबिक यह विमान 1976 में बना था। किंग एयर मॉडल में 7 से 12 लोग बैठ सकते हैं। इस विमान के मालिक के तौर पर इंटरनेशनल एयर सर्विसेज का नाम दर्ज है, जो विदेशी नागरिकों को अमेरिकी रजिस्ट्रेशन देने का काम करती है। कंपनी ने फोन पर सिर्फ ‘नो कमेंट’ कहा और बात खत्म कर दी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, पिछले हफ्ते यह विमान केमन आइलैंड्स, मोंटेगो बे और नेग्रिल (जमैका) के बीच 4 बार उड़ा था। शुक्रवार को फोर्ट लॉडर्डेल पहुंचा था। राहत मिशन किसने आयोजित किया, यह अभी साफ नहीं है।

तूफान मेलिसा ने मचाई थी भारी तबाही

28 अक्टूबर को कैटेगरी-5 तूफान मेलिसा ने जमैका में दस्तक दी थी। इतिहास के सबसे खतरनाक तूफानों में शुमार यह तूफान क्यूबा, हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक को भी तबाह करते हुए गुजरा था। जमैका में तूफान की वजह से 1 लाख 20 हजार घरों की छतें उड़ गईं, जबकि 90 हजार परिवार बेघर हो गए। एक हफ्ते बाद भी 2 हजार से ज्यादा लोग शेल्टर में रहने को मजबूर हैं। ब्रोवार्ड काउंटी में बड़ी कैरेबियन अमेरिकी आबादी रहती है। तूफान के बाद लोग राहत सामान जुटाने में जुट गए थे।

Related Post

2025-26 में दुनिया के टॉप-10 शहरों की जारी हुई लिस्ट, लंदन फिर नंबर-1; जानें भारत की City किस स्थान पर

Posted by - November 22, 2025 0
दुनिया के टॉप-10 शहरों में फिर एक बार लंदन ने बाजी मारी है। भारत का बेंगलुरु दुनिया के टॉप-100 शहरों…

भारत के FCRA कानून पर अमेरिका में क्यों मचा बवाल? ट्रंप की पार्टी के सांसद ने चर्च और ईसाइयों पर हमले का लगाया आरोप

Posted by - August 5, 2026 0
भारत में विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर अब अमेरिका में…

UAE में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखना वैश्विक जिम्मेदारी, कई अहम समझौतों पर सहमति

Posted by - May 15, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया में…

अमेरिकी चुनौतीपूर्ण शारीरिक श्रम से बचते हैं: एच-1बी वीज़ा विवाद पर एलन मस्क

Posted by - November 19, 2025 0
एच-1बी वीज़ा विवाद:सोमवार को, एलन मस्क ने एच-1बी वीजा पर चल रही बहस के दौरान नई आलोचना का सामना किया,…

वर्कर वीज़ा से लेकर एच-1बी तक: अमेरिकी वीज़ा नियमों में बदलाव का भारतीयों पर गहरा असर

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिकी वीज़ा नियमों में हाल के बदलावों ने भारतीय नागरिकों, खासकर अस्थायी कामगारों, छात्रों और एच-1बी वीज़ा धारकों पर व्यापक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *