पाकिस्तान से आए हथियारों से देश में बड़े हमले की थी तैयारी, गुजरात ATS ने दबोचा एक और संदिग्ध

103 0

अहमदाबाद। देश में आतंकी साजिश रचने वाले कई संदिग्धों पर शिकंजा कसने के बाद गुजरात एटीएस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका पाकिस्तान आधारित आतंकी सगंठनों से कनेक्शन मिला है। पंजाब पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी, लेकिन अब गुजरात एटीएस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

संदिग्ध व्यक्ति पर आरोप है कि वो पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों से जुड़ा है और भारत में आतंकी साजिश रचने वाले संदिग्धों को हथियार मुहैया करवाता था।

संदिग्ध की हुई पहचान

गुजरात एटीएस ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि संदिग्ध की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बिल्ला के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस से मिली सूचना के बाद उसे पंचमहल के हलोल जिले से हिरासत में लिया गया है।

गुजरात ATS ने दी जानकारी

गुजरात एटीएस ने अपने बयान में कहा, “संदिग्ध को पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पंजाब के गुरदारपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसपर भारत में आतंक गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों की मदद करने का आरोप है। साथ ही वो सीमा पार पाकिस्तान से भारी मात्रा में हथियार और डिटोनेटिंग ग्रेनेड भारत में लेकर आता था और इसे संदिग्धों को सौंप देता था।”

गुजरात एटीएस ने कहा-

शुरुआती जांच में पता चला है कि मनु अगवान और मनिंदर बिल्ला इस घटना के मुख्य आरोपी हैं। दोनों इस समय मलेशिया में हैं। दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलर हैं, जो भारत में ऑपरेट करते हैं। दोनों पाकिस्तान समेत कई राज्यों में भीड़भाड़ वाली जगह पर ग्रेनेड हमला करने की साजिश रच रहे थे।

पंजाब पुलिस से मिली थी लीड

पंजाब पुलिस ने हाल ही में दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के दौरान ही गुरप्रीत के बारे में पता चला। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गुजरात एटीएस को इसकी जानकारी दी और उन्होंने गुरप्रीत को धर दबोचा।

गुजरात एटीएस ने बताया, “पंजाब पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम हालोल पहुंची और वहां पता चला कि गुरप्रीत एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे एक होटल से हिरासत में लिया। उसने ग्रेनेड हमले में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।

Related Post

राजस्थान में ठिठुरन की शुरुआत, सीकर में कंपकंपी! अगले 3 दिन तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Posted by - November 14, 2025 0
राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कई राज्यों में अगले कुछ…

बॉम्बे हाई कोर्ट का 22 साल बाद लोनावाला स्थित बंगला किरायेदार को खाली करने का आदेश

Posted by - November 15, 2025 0
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने अहम फैसले में लोनावाला स्थित बंगले से 22 साल बाद किरायेदार को बंगला खाली करने…

CM मोहन यादव ने पूरा किया एक और संकल्प, नर्मदा में छोड़े कई मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़कर वन्यजीव संरक्षण का…

नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Posted by - December 30, 2025 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *