केवल प्याज ही नहीं इसके छिलके में भी है जबरदस्त गुण

76 0

प्याज हमारे नित्य जीवन का एक आधार सा बन गया है चाहे वो खाना हो या सलाद, मगर अक्सर हम प्याज तो खाते है मगर उसके छिलके को कचरा समझ कर फैंक देते है, आज आपको जानकार आश्चर्य होगा की कैसे प्याज का छिल्का भी कर सकता है कमाल…

कैंसर से बचाने में मददगार : जरुरत के हिसाब से आप प्याज लीजिये और उसके छिल्को को पानी में थोड़ी देर उबाल लीजिये, उबलने के थोड़ी देर बाद इसमें चुटकीभर नमक मिलाकर सोते समय एक कप सेवन करिए, प्याज के छिलके में एंटी-ओक्सिदेंट्स और एंटी-इन्फ्लमेट्री गुण पाए जाते है जिसकी वजह से शरीर में कैंसर से बनने वाली कोशिकाओं में कमी आती है और साथ ही कैंसर होने से बचाती है.

कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार : प्याज के छिल्के की मदद से आप अपने शरीर का कोलेस्ट्रोल स्तर नियंत्रण में रख सकते है इसके लिए आपको प्याज के छिल्के को रातभर पानी में भिगोकर रखना है फिर सुबह उसका सेवन करना है यदि स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें हलकी शक्कर या शहद मिलाकर भी पी सकते है.

चहरे पर नई चमक लाने में मददगार : आजकल की भागदोड भरी जिंदगी में हर कोई कहीं न कहीं काम पर जाता है और प्रदुषण की वजह से आपकी त्वचा ख़राब हो जाती है, मगर आप इस पर काबू पा सकते है बस आपको करना यह की प्याज के छिल्कों का रस निकालकर उसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर चहरे पर लगा लें और थोड़ी देर बाद धो लें, इसके नियमित स्तेमाल से आप अनुभव करेंगे की चहरे पर नई चमक के साथ साथ दाग धब्बे भी हट गए है.

गला ख़राब होने की की स्थिति में : कई बार कुछ ठंडा गर्म खाने की वजह से गला ख़राब हो जाता है आवाज बैठ जाती है, इसलिए आपको एक प्याज के छिल्कों को थोड़ी देर पानी में उबालना है उसके बाद हल्का ठंडा होने पर गरारे करने है, आप अनुभव करेंगे की कुछ ही देर में आपको आराम मिलने लगेगा.

Related Post

शरीर में कभी नहीं होगी प्रोटीन-न्यूट्रिएंट्स की कमी, बस डाइट में शामिल कर लें ये सुपरफूड्स

Posted by - November 1, 2025 0
गलत खान-पान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कसी न किसी…

सावधान! रात में सिर के पास मोबाइल फोन रखकर सोना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, तुरंत बदल दें ये गंदी आदत

Posted by - November 3, 2025 0
चलिए जानते हैं अगर आप फोन साइड में रखकर सोते हैं तो इससे क्या क्या नुकसान हो सकता है, सोते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *