अगर पीते है कम पानी तो हो सकती है ये बीमारियां

94 0

हमारे शरीर का अधिकतर हिस्सा पानी से ही बना हुआ है। इसीलिए हमेशा भरपूर पानी पीने की सलाह दी जाती है। रोज कम से कम 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। हम भरपूर पानी का सेवन करते हैं तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ कई लोग बहुत ही कम पानी पीतें हैं। जिनसे उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए जानते है कम पानी पीने से होने वाली 8 ऐसी ही परेशानियों के बारे में।

1. बॉडी में पर्याप्त पानी नहीं होने पर खाना ठीक तरह से नहीं पच पाता है। ऐसे में कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम होने लगती है।

2. जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो ब्रेन को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती। ऐसे में काम करने के लिए ब्रेन को ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे थकान बढ़ती है।

3. यदि आपका लगातार सिरदर्द हो रहा हो या फिर आपको भारीपन महसूस होता है तो आपके शरीर में पानी की कमी होती है। इसके लिए जब आपको एेसा महसूस हो आप उस दिन अधिक मात्रा में पानी पीएं,आप देखेंगें कि कुछ ही देर में आपका सिर दर्द गायब।

4. आंखों में जलन- बॉडी में पानी की कमी होने पर आंखों की ड्रायनेस बढ़ती है। इससे इनमें सूजन, जलन या खुजली होने लगती है।

5. पानी की कमी के कारण स्किन का मॉइश्चर कम हो जाता है। इससे स्किन ड्राई होने लगती है।

6. शरीर में पानी की कमी होने पर सही मात्रा में स्लाइवा नहीं बन पाता। इससे मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और सांसों में बदबू आने की समस्या हो जाती है।

7. पानी की कमी होने पर बॉडी का एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है। ऐसे में चक्कर आने की शिकायत हो सकती है।

8. यूरिन का रंग हल्का पीला, गहरा पीला या भूरा हो तो यह पानी की कमी की निशानी है। ऐसे में तुरंत भरपूर पानी पीना शुरू करें।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें, डाउनलोड करने के लिए Play Store में सर्च करें Bhakti Pravah or Bhakti Ki Pravah ।

Related Post

क्या सेंधा नमक भी बढ़ा सकता है BP? ज्यादा खाने से दिल और किडनी पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी मात्रा है सही

Posted by - September 7, 2026 0
सेंधा नमक को अक्सर सामान्य सफेद नमक से ज्यादा प्राकृतिक और हेल्दी माना जाता है। खासकर व्रत और डाइट के…

समुद्र की पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं समुद्री घास के मैदान

Posted by - November 19, 2025 0
भारत की तटीय जैव विविधता की चर्चा करते समय अक्सर प्रवाल भित्तियों और मैंग्रोव का उल्लेख होता है, लेकिन समुद्र…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *