रूसी से छुटकारा दिलवा सकते है यह घरेलु उपाय

69 0

रूसी एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। यह परेशानी सर्दियों के मौसम और बढ़ जाती है। देखा गया है कि रूसी या डैंड्रफ से पीड़ित लोग गहरे या काले रंग के कपड़े पहनना छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं डैंड्रफ के चलते बालों को भी बहुत नुकसान होता है। आज के इस लेख में जानेंगे उन आहारों के बारे में जिसकी मदद से रूसी से छुटकारा मिल सके।

रूसी की समस्या हल है अदरक

रूसी की समस्या हल है अदरक

अदरक खाने के कई फायदे हैं। अदरक दुनिया भर में सबसे प्राचीन मसालों में से एक है। यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है। यह हड्डी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, भूख बढ़ाने, विभिन्न प्रकार के कैंसर को रोकने, श्वसन की स्थिति में सुधार और पाचन में सहायता के लिए उपयोगी है। यदि आप रूसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक पाचन में सुधार करके आपके रूसी समस्या को हल करता है। इसके अलावा, यह अपने एंटीबायोटिक और एंटिफंगल गुणों के कारण रूसी दूर रहती है।

रूसी से छुटकारा दिलाए लहसुन

लहसुन का आज व्यापक रूप से अपने चिकित्सीय गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। वर्तमान में, लहसुन का उपयोग रक्त प्रणाली और हृदय से जुड़े कई स्थितियों के लिए व्यापक रूप से किया जाता है, जिनमें उच्च कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक, कोरोनरी हृदय रोग और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। इसके अलावा लहसुन रूसी के लिए एक उत्कृष्ट हर्बल उपचार है। लहसुन में एलिसिन की उच्च मात्रा है, जो एक प्राकृतिक एंटिफंगल है जो रूसी से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसका उपयोग आपके आहार में किया जा सकता है। हालांकि संवेदनशील त्वचा वाले इसे लगाने से पहले सावधानी बरतें।

रूसी के लिए अच्छा है सूरजमुखी के बीज

रूसी के लिए अच्छा है सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और विटामिन बी से भरे खनिज पदार्थ हैं और इसमें सेलेनियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और जिंक जैसे खनिज भी है। सूरजमुखी का बीज रूसी के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक इलाज में से एक हैं। इसके प्रभावों को देखने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करें। ये बीज कई आवश्यक पोषक तत्वों में भी समृद्ध हैं जो आपके हेल्दी स्कैल्प को बनाए रखने में सहायता करते हैं।

रूसी हटाए चना

कुछ स्वादिष्ट व्यंजन और सलाद में उपयोग होने वाले चना रूसी से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें दो आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं- विटामिन बी6 और जिंक, जो रूसी से निपटने के लिए आवश्यक हैं। आप इसे खाने के अलावा इसका पेस्ट बनाकर सर में लगा सकते हैं। इसके लिए आप चने का आटा, दही और पानी से पेस्ट बनाएं, और इसे अपने सिर पर लगाएं।

रुसी के उपचार में मदद करे सेब

रुसी के उपचार में मदद करे सेब

सेब बहुत से पोषक तत्व और कंपाउंड प्रदान करते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य और वजन प्रबंधन को बढ़ावा देते हैं। सेब के स्वास्थ्य लाभ में अल्जाइमर और पार्किंसंस की बीमारियों, हृदय विकार, पेट विकार, पित्त की पथरी, कब्ज, लिवर विकार, और मधुमेह की रोकथाम शामिल है। वैसे एक सेब न केवल डॉक्टर से दूर रखता है, बल्कि यह रुसी के उपचार में भी मदद करता है। इसलिए इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

Related Post

दूध को पाश्चराइज क्यों किया जाता है? आप शायद इसके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे

Posted by - October 29, 2025 0
बाजार में मिलने वाला पैकेट वाला दूध पैकेजिंग से पहले पाश्चराइज किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि…

खजूरी के स्वास्थवर्धक गुण

Posted by - December 25, 2015 0
खजूरी के स्वास्थवर्धक गुण विभिन्न भाषाओं में नाम : हिन्दी खजूरी, खजूरा, देशी खजूर, जंगली खजूर, सालमा। संस्कृत खर्जूरी, खुर्जरिका,…

महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स थीं एंग्जाइटी की शिकार, जान लें क्या होते हैं इसके लक्षण

Posted by - November 3, 2025 0
Jemimah Rodrigues Anxiety: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में अपनी एंग्जाइटी और उससे जूझने के संघर्ष के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *