पश्चिमी यूक्रेन में रूस का भीषण ड्रोन-मिसाइल हमला: 20 नागरिकों की मौत, जेलेंस्की तुर्की रवाना

92 0

जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने और उनपर अधिक अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के अपने प्रयासों के तहत बुधवार को तुर्किये के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन से मुलाकात करेंगे.

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध फिलहाल थमता हुआ तो दूर, इसमें किसी तरह की नरमी के भी कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी यूक्रेनी शहर टेरनोपिल पर रूस की सेना की तरफ से भारी गोलाबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम 25 लोग मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस पर दबाव बनाने के प्रयासों के तहत तुर्किये में वार्ता करने गए हैं.

रूस ने दागीं 38 मिसाइलें 

गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, पश्चिमी यूक्रेन के शहर टेरनोपिल में नौ मंजिला दो अपार्टमेंट ब्लॉक पर रात में हमले हुए. हमले में कम से कम 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 16 बच्चे भी शामिल हैं. यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने रात भर 476 यूक्रेनी ठिकानों पर डिकॉय ड्रोन से हमले किये और अलग-अलग तरह की 48 मिसाइलें दागीं. जेलेंस्की ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, ‘आम जीवन के खिलाफ हर बेशर्म हमला यह दर्शाता है कि रूस पर (युद्ध रोकने के लिए) दबाव अपर्याप्त है.’

स्‍कूलों को भी बनाया निशाना 

जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने और उनपर अधिक अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के अपने प्रयासों के तहत बुधवार को तुर्किये के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन से मुलाकात करेंगे. यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर, उत्तर-पूर्वी खारकीव में, रूसी ड्रोन हमलों में दो लड़कियों समेत 46 लोग घायल हो गए. खारकीव के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि ड्रोन हमलों ने कम से कम 16 रेजीडेंशियल बिल्डिंग्‍स, एक एंबुलेंस स्टेशन, स्कूल और अन्य नागरिक ढांचों को निशाना बनाया.

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन ने मंगलवार को रूसी शहर वोरोनिश पर अमेरिका द्वारा निर्मित चार एटीएसीएमएस मिसाइलें दागीं. मंत्रालय ने बताया कि चारों मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया, लेकिन मलबे से एक अनाथालय और एक ओल्‍ड एज होम को नुकसान पहुंचा. मंत्रालय ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

Related Post

भारत-चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता, देशों पक्षों ने कही सीमा पर शांति और स्थिरता की बात

Posted by - October 29, 2025 0
भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की यह वार्ता 25 अक्टूबर को आयोजित की गई। कोर कमांडर स्तर…

नेपाल में आम चुनावों के दौरान सेना की तैनाती की सिफारिश, कई हिस्सों से हटा कर्फ्यू

Posted by - November 21, 2025 0
नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पांच मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25% कटौती की, चेयरमैन जेरोम पॉवेल बोले-‘आगे और कटौती तय नहीं’

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व, ने बुधवार को अपनी ओवरनाइट लेंडिंग रेट (ओवरनाइट उधार दर) में 0.25 प्रतिशत (25…

रणनीतिक नियंत्रण की कहानी: कैसे चीन ने कदम-दर-कदम दुनिया के महत्वपूर्ण खनिजों पर कर लिया कब्ज़ा

Posted by - October 28, 2025 0
पिछले कुछ वर्षों में चीन ने वैश्विक स्तर पर “महत्वपूर्ण खनिजों” पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है — यह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *