45 साल की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ, 10 साल का इंतजार खत्म, जुड़वा बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

6 0

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। करीब 10 साल के लंबे इंतजार, संघर्ष और कई असफल प्रयासों के बाद दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।

हाल ही में संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बताया कि उनके जुड़वा बच्चे 6 दिन अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के बाद घर लौटे। बच्चों के घर पहुंचने पर परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान घर को सजाया गया और पूरे परिवार की आंखें खुशी से नम नजर आईं।

संभावना ने बताया कि नवजात बच्चों के साथ सफर को आसान बनाने के लिए उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। व्लॉग में दादा-दादी और परिवार के अन्य सदस्य बच्चों का स्वागत करते हुए बेहद भावुक दिखाई दिए।

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि वह नजर लगने में विश्वास रखती हैं, इसलिए बच्चों का चेहरा अगले 40 दिनों तक सार्वजनिक नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बेटे से एक मिनट पहले पैदा हुई थी और इसलिए वह बड़ी बहन है।

मां बनने का सफर संभावना सेठ के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने करीब 10 वर्षों तक मातृत्व पाने के लिए संघर्ष किया और इस दौरान सात बार IVF प्रक्रिया से गुजरीं। कई बार गर्भपात और मानसिक-शारीरिक परेशानियों का सामना करने के बाद उन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुना।

बच्चों के जन्म की जानकारी देते हुए संभावना और अविनाश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “इस साल दीपावली हमारे घर समय से पहले आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हम भगवान के आभारी हैं। हर हर महादेव।”

Related Post

सामंथा और राज शादी के बंधन में बंधे ! जानें कितना है दोनों की उम्र का फासला?

Posted by - December 1, 2025 0
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक के चार साल बाद डायरेक्टर राज निदिमोरु से विवाह बंधन मे…

83 की उम्र में भी नहीं थमे अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, फैंस के लिए लिखा खास ब्लॉग

Posted by - June 13, 2026 0
बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan 83 साल की उम्र में भी अपनी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति समर्पण से…

11 साल पहले ही डेब्यू कर चुका है महेश बाबू का बेटा, 19 की उम्र में लगता है पापा की कार्बन कॉपी

Posted by - November 17, 2025 0
महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ वाराणसी…

ऐश्वर्या या करिश्मा नहीं, इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे अभिषेक बच्चन, बताया पहला प्यार, पापा अमिताभ बच्चन के साथ दे चुकी है हिट फिल्म.

Posted by - November 18, 2025 0
बॉलीवुड में बीते जमाने की कई ऐसी एक्ट्रेसेस थीं, जो फैंस ही नहीं उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स के…

फेमस हीरोइन की टूटी तीसरी शादी, अब किया सिंगल होने का ऐलान, पोस्ट में कही ऐसी बात, लोग हुए हक्का-बक्का

Posted by - November 17, 2025 0
साउथ सिनेमा की फेमस और टैलेंटेड एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन की तीसरी शादी भी टूट गई है और इसका ऐलान उन्होंने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *