बॉर्डर 2 टीज़र डेट-टाइम आउट! सनी देओल की वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह

92 0

Sunny Deol Border 2 teaser release date and time : बॉर्डर 2 से जुड़ा अपडेट सामने आया है कि सनी देओल की फिल्म का टीजर 16 दिसंबर यानी विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

बॉर्डर 2 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के साथ एक बार फिर सनी देओल बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच मेकर्स ने बॉर्डर 2 का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सिंगल फ्रेम में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मेकर्स ने फैंस को बताया कि बॉर्डर 2 का अचअवेटेड टीजर 16 दिसंबर यानी विजय दिवस को आएगा.

पोस्टर में सभी अपना अलग जोश दिखा रहे हैं, सनी अपने आइकॉनिक, जंग में माहिर अवतार में, वरुण ड्यूटी पर पक्के इरादे के साथ, दिलजीत लड़ाई के बीच में मजबूती और अहान शेट्टी बोल्ड, जवानी वाली हिम्मत दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की याद, और साल का सबसे ग्रैंड टीजर लॉन्च – एक साथ! 🇮🇳 #Border2 का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 PM IST पर आएगा. सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.”

सनी देओल की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ जे.पी. फिल्म्स प्रस्तुत करेगा.

गौरतलब है कि 24 नवंबर को सनी देओल के पिता और सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन हो गया था, जिसके बाद अब एक्टर बॉर्डर 2 के प्रमोशन में हिस्सा लेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है.

Related Post

नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होगी ‘इक्का’, कोर्टरूम ड्रामा में आमने-सामने दिखेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Netflix की बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल फिल्म ‘इक्का’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सनी देओल और अक्षय…

3 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 7 नवंबर को रिलीज हुई तो छोड़ा जटाधारा और हक को पीछे

Posted by - November 10, 2025 0
इस हफ्ते बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्में धमाल मचा रही हैं, हक और जटाधरा जैसी बॉलीवुड फिल्म…

दुबई में शाहरुख खान ने नाम पर बना रहा हाउसिंग प्रोजेक्ट, किंग खान बोले- बच्चों से कहूंगा, देखो पापा की बिल्डिंग…

Posted by - November 15, 2025 0
दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वे एक टावर बनाने की योजना…

ओडिशा के बाली यात्रा उत्सव में श्रेया घोषाल के संगीत कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई, एक घायल हो गया

Posted by - November 14, 2025 0
ओडिशा के कटक के बाली जात्रा मैदान में गुरुवार शाम गायिका श्रेया घोषाल के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा मच गया। समाचार…

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर रिलीज, भठकंडी में निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा मनोरंजन का डोज

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Gram Chikitsalay के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Prime Video की इस लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *