चंद्रकांता की एक्ट्रेस की 31 साल बाद फोटो वायरल, लोग बोले- आज भी वही राजकुमारी लगती है

78 0

शिखा स्वरुप को टीवी के मशहूर सीरियल चंद्रकांता में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था. सीरियल में राजकुमारी बनीं शिखा स्वरुप आज भी 31 साल बाद वैसी ही दिखती हैं. उनकी वायरल हो रही फोटो को देख लोगों को 90 का दशक याद आ गया है.

90 के दशक में टीवी पर आने वाला राजसी शो चंद्रकांता याद है आपको. देवकी नंदन खत्री की नॉवेल पर आधारित ये शो फैंटसी से भरपूर था, जिसमें दो राजाओं के बीच जंग थी दुनिया की सबसे खूबसूरत राजकुमारी चंद्रकांता को हासिल करने की. दो राज्यों की आपसी दुश्मनी पर मोहब्बत की जीत की ये कहानी टीवी पर खूब पसंद की गईं. उस खूबसूरत और हिम्मतवाली राजकुमारी का किरदार अदा किया था उस वक्त की जानी मानी एक्ट्रेस शिखा स्वरूप ने, जो टाइटल रोल में दिखीं और खूब पसंद भी की गईं.

शिखा स्वरूप जिस वक्त पर्दे से अचानक गायब हुईं उस वक्त वो अपने करियर की पीक पर थीं. छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक उन्हें खूब पसंद किया जा रहा था. शिखा स्वरूप ने टीवी पर दूसरी पारी शुरू की, जिसके बाद फिर वो अलग अलग हस्तियों के साथ दिखाईं दीं. जिस वक्त शिखा स्वरूप अपने करियर में बुलंदियां छू रही थीं, उस वक्त 5 फीट 11 इंच की वो इकलौती नामी एक्ट्रेस थीं. चंद्रकांता को पर्दे से गए हुए 31 साल बीत चुके हैं. शिखा स्वरूप अब भी उतनी ही फिट, छरहरी और चार्मिंग नजर आती हैं.

मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली शिखा स्वरूप ने 1998 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया था. तकरीबन 11 या इससे ज्यादा फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. बताया जाता है कि किसी बीमारी के चलते उन्हें करियर से ब्रेक लेना पड़ा और फिर खबर आई कि उन्होंने आर्मी पायलट राजीव लाल से शादी कर घर बसा लिया है, लेकिन उनकी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली. जिसके बाद शिखा स्वरूप ने फिर ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी की. दूसरी पारी में फिर चंद्रकांता ही उनका सहारा बनी. कहानी चंद्रकांता की सीरियल में वो एक बार फिर चंद्रकांता के रोल में ही दिखाई दीं और रामायण में उन्हें कैकेयी का रोल करने का मौका भी मिला.

Related Post

कोई बेचता दूध, तो कोई चलाता टैक्सी…आमिताभ, जितेंद्र, आमिर से लेकर सनी तक, एक्टर नहीं होते तो करते ये काम

Posted by - November 20, 2025 0
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय के नए आयाम गढ़े हैं. नई पीढ़ी के एक्टर्स उन्हें देख सीख रहे…

2 साल की उम्र में बनी थीं ‘कान्हा’, 17 साल बाद इतनी बदल गईं ‘जय श्री कृष्णा’ की धृति भाटिया, फैंस भी रह गए हैरान

Posted by - June 20, 2026 0
टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक Jai Shri Krishna में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का किरदार निभाकर करोड़ों दर्शकों का…

7 साल बाद अनुष्का शर्मा करेंगी कमबैक, फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर आया अपडेट, जानें कब होगी रिलीज…

Posted by - November 8, 2025 0
अनुष्का शर्मा की रुकी हुई फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर आखिरकार अपडेट आ गई है. अनुष्का शर्मा की रुकी हुई…

‘रांझणा’ की सीक्वल है धनुष-कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’? निर्देशक आनंद एल राय ने किया खुलासा

Posted by - November 15, 2025 0
14 नवंबर को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर निर्देशक आनंद एल राय के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *