तीसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल, गौतम गंभीर पर बरसे रॉबिन उथप्पा

93 0

Robin Uthappa react on Gautam Gambhir: मुल्लनपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी. इस 51 रन की हार के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी.

Robin Uthappa Big Statement on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय भारत की बल्लेबाजी रणनीति में भूमिका को लेकर स्पष्टता की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पारी की शुरुआत में अत्यधिक लचीलेपन के कारण रन बनाना मुश्किल हो जाता है. भारतीय टीम बृहस्पतिवार को मुल्लनपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी. इस 51 रन की हार के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी.

उथप्पा ने कहा कि समस्या शुरुआती विकेट गिरने की नहीं थी, बल्कि शुभमन गिल के आउट होने के बाद अपनाई गई रणनीति की थी. भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है लेकिन टीम ने उसका इस्तेमाल अच्छे से नहीं किया.  उन्हों ‘जियो हॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘ शुभमन गिल आउट हुए तो अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए, उस समय उन्हें एक ऐसे बल्लेबाज की भूमिका निभानी थी जो जोखिम उठाकर बल्लेबाजी करें और तेजी से रन बनाकर अभिषेक शर्मा पर से दबाव कम कर सके.”

उथप्पा का मानना था कि अक्षर की धीमी गति से खेली गई 21 रनों की पारी दबाव कम करने में विफल रही, जिससे उनके आसपास विकेट गिरने लगे और रणनीति में बदलाव करना पड़ा. इससे लक्ष्य का पीछा करना और धीमा हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्लेबाजों को अपनी भूमिकाओं और पारी को आगे बढ़ाने के तरीके के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, ‘‘पहले छह से आठ ओवरों के बाद बल्लेबाजों की रणनीति में लचीलापन ठीक है, लेकिन बड़े स्कोर का पीछा करने से पहले एक मजबूत नींव की जरूरत होती है. बिना मजबूत आधार के गगनचुंबी इमारत नहीं खड़ी की जा सकती.’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों से एक ही मैच में कई भूमिकाएं निभाने की उम्मीद करना चीजों को जटिल बना देता है और भारत यहीं चूक कर रहा है. मैं सलामी बल्लेबाजों और पारी की शुरुआत चरण में अत्यधिक लचीलापन दिखाने के पक्ष में नहीं हूं.”

Related Post

वह जीनियस है…’, नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के इस क्रिकेटर को बताया टी-20 का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज

Posted by - November 7, 2025 0
Navjot Singh Sidhu react on Abhishek Sharma: आईपीएल में हैदराबाद के मैच खत्म होने के बाद सिद्धू ने अभिषेक के पूरे…

यश ठाकुर का टीम इंडिया डेब्यू: विदर्भ के तेज गेंदबाज ने पहनी भारत की कैप, संघर्ष से सपने तक का सफर

Posted by - July 25, 2026 0
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जीत की मंशा के साथ मैदान पर…

IPL रिटेंशन की समयसीमा: क्या CSK जडेजा को खोने का जोखिम उठा सकती है? क्या KKR और LSG टीम में फिर से बदलाव करेंगे? और अन्य प्रमुख मुद्दे

Posted by - November 14, 2025 0
आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा नज़दीक आने के साथ, खिलाड़ियों के ट्रेड और रिलीज़ को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही…

कौन हैं मिकेल मेरिनो? पहले रोनाल्डो और अब डी ब्रुइन का सपना तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - July 11, 2026 0
स्पेन के स्टार मिडफील्डर मिकेल मेरिनो ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन…

मुंबई इंडियंस से बाहर होते ही अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया धमाका, बनाई ऐसी सेंचुरी जिस पर पापा सचिन को होगा गर्व

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में एक खास उपलब्धि को हासिल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *