Share Market Updates: शेयर बाजार की गिरावट पर नहीं लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

97 0

Share Market Updates: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 0.04 परसेंट की गिरावट के साथ 84,374.88 पर और निफ्टी 0.10 परसेंट लुढ़ककर 25,852.00 पर खुला ।

Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों सतर्क नोट पर खुले। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते निवेशक अलर्ट मोड पर नजर आए। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 29.58 अंक या 0.04 परसेंट की गिरावट के साथ 84,374.88 पर और निफ्टी 25.85 अंक या 0.10 परसेंट लुढ़ककर 25,852.00 पर खुला. इस दौरान लगभग 1403 शेयरों में तेजी, 992 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

किन सेक्टर्स में देखी गई तेजी?

31 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में मिला-जुला रूख देखने को मिला। निफ्टी एफएमसीजी (0.34 परसेंट ऊपर), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.22 परसेंट ऊपर), ऑटो (0.21 परसेंट ऊपर) और ऑयल एंड गैस (0.09 परसेंट ऊपर) में खरीदारी देखी गई, जबकि आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, हेल्थकेयर (0.22 परसेंट की गिरावट), मेटल (0.11 परसेंट की गिरावट) और रियल्टी (0.09 परसेंट की गिरावट) शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा।

दरअसल, गुरुवार को दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सिर्फ एक ही साल के लिए रेयर अर्थ्स और क्रिटिकल मिनरल्स पर समझौता हुआ. इससे निवेशकों को कुछ हद तक निराशा हुआ। हालांकि, चीनी सामानों के आयात पर टैरिफ को 57 परसेंट से घटाकर 47 परसेंट कर दिए जाने से निवेशकों को राहत भी मिली है क्योंकि इससे ट्रेड रिलेटेड टेंशन में कमी आई है।

वैश्विक बाजारों का क्या है हाल?

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डेक कंपोजिट  377.33 अंक या 1.57 परसेंट की गिरावट के साथ 23,581.14 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 68.25 अंक या 0.99 परसेंट लुढ़ककर 6,822.34 पर आ गया. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 109.88 अंक या 0.23 परसेंट नीचे आकर 47,522.12 के लेवल पर पहुंच गया।

हालांकि, इस दौरान एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बीच जापान का निक्केई 1 परसेंट से ज्यादा चढ़कर नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। इसी तरह से टॉपिक्स भी 0.79 परसेंट उछलकर एक नए शिखर को छू लिया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी पिछले सेशन में रिकॉर्ड हाई लेवल को छूने के बाद 0.19 परसेंट तक गिर गया, जबकि कोस्डैक 0.47 परसेंट तक बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 0.45 परसेंट की बढ़त के साथ खुला।

Related Post

दिल्ली में सिर्फ 11.8 लाख रुपये में फ्लैट खरीदने का मौका, चेक करें लोकेशन और बाकी जरूरी डिटेल्स

Posted by - October 27, 2025 0
डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 फेज-2 के तहत LIG फ्लैट के लिए 1 लाख रुपये बुकिंग अमाउंट रखा…

अडानी का मिशन वैदिक रिवाइवल! बोले- अब भारत दुनिया को दिखाएगा अपना प्राचीन विज्ञान

Posted by - November 21, 2025 0
गौतम अडानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सोच सिर्फ उद्योगों या बिज़नेस तक सीमित नहीं,…

दो दिन की तेजी के बाद सपाट खुले बाजार, रुपया 31 पैसे मजबूत; सोना-चांदी में गिरावट

Posted by - June 17, 2026 0
लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सुस्ती देखने को मिली। वैश्विक बाजारों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *