सर्दियों में घर पर ही उगाएं पालक, गमले में पौधा उगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

76 0

How To Grow Spinach: क्या आपको भी पेड़-पौधे उगाना अच्छा लगता है? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो पालक का पौधा उगाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

सर्दियों के मौसम में पालक खाने से आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पालक आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पालक को घर पर भी उगा सकते हैं? अगर आप भी घर पर उगाई गई पालक का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप महज कुछ स्टेप्स को फॉलो करके घर पर गमले में इस सब्जी को उगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप आसानी से इस हरी सब्जी को उगा सकते हैं।

कैसे उगाएं पालक?

अगर आप पालक उगाना चाहते हैं, तो आपको छोटे साइज की जगह बड़े साइज के गमले का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहें, तो बड़े साइज के प्लास्टिक के डिब्बे का यूज भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक उगाने वाली मिट्टी में दो से तीन दिन तक पानी डालना जरूरी होता है। दरअसल, अगर मिट्टी कठोर यानी सख्त होगी, तो पालक नहीं उग पाएगी।

फॉलो करें ये प्रोसेस

जब मिट्टी की कठोरता दूर हो जाए, तब आप इसमें बीज डाल सकते हैं। आपको गमले में मिट्टी डालनी है और फिर इस मिट्टी में बीज को मिलाना है। आखिर में आप इस मिक्सचर में पानी डाल सकते हैं। ध्यान रहे आपको पालक के पौधे में बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक का पौधा उगाने के लिए आपको किसी भी तरह की खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गौर करने वाली बात

अगर आप खाद का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घर पर चुकंदर के छिलके, नमक और पानी को एक पैन में डालकर अच्छी तरह से पकाकर खाद बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि एक बार डाले गए बीज से महज सात से 10 दिनों के अंदर पालक की पत्तियां उगने लग जाएंगी? पालक के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए आपको इसमें समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए।

Related Post

चश्मा लगा होने पर भी नहीं लगाते हैं तो जान लीजिए आपकी आंखों को कैसे पहुंच सकता है नुकसान

Posted by - November 5, 2025 0
अगर आपको चश्मा सूट नहीं कर रहा है, तो अपनी आंखों का चेकअप करवाएं हो सकता है चश्मा गलत नंबर…

समुद्र की पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं समुद्री घास के मैदान

Posted by - November 19, 2025 0
भारत की तटीय जैव विविधता की चर्चा करते समय अक्सर प्रवाल भित्तियों और मैंग्रोव का उल्लेख होता है, लेकिन समुद्र…

घर में एलोवेरा का फूल खिलना देता है संपन्नता का संकेत, जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार फायदे

Posted by - October 29, 2025 0
अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा खिल गया है, तो यह केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *