ब्रिटिश महिला ने पहली बार देखा लद्दाख, बोलीं- ‘भारत की ये ट्रिप जिंदगी भर नहीं भूलूंगी’

17 0

यूनाइटेड किंगडम की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर डीआना (Deanna) इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान उन्होंने दिल्ली, मसूरी के बाद लद्दाख का दौरा किया। लद्दाख में उन्होंने एक ट्रैवलर ग्रुप के साथ करीब 7 दिन बिताए और इस दौरान के अपने अनुभव सोशल मीडिया वीडियो के जरिए साझा किए।

डीआना के मुताबिक, लद्दाख की यात्रा उनके लिए सिर्फ घूमने-फिरने का अनुभव नहीं रही, बल्कि इस दौरान उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने का भी मौका मिला।

लद्दाख की खूबसूरती ने जीता दिल

डीआना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लद्दाख की खूबसूरती देखने से लेकर अपने मन को समझने तक, उन्हें इस यात्रा का हर पल पसंद आया।

इस दौरान उन्हें कई खूबसूरत यादें मिलीं और नए दोस्त भी बने। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लद्दाख उनके दिल में इतनी खास जगह बना लेगा।

थिकसे मठ देखकर रह गईं हैरान

लद्दाख यात्रा के दौरान डीआना थिकसे मठ भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में किसी मठ को देखकर वह कभी इतनी हैरान नहीं हुईं, जितनी थिकसे मठ को देखकर हुईं।

उन्हें मठ का अंदरूनी हिस्सा बेहद खूबसूरत लगा। हालांकि, उनके मुताबिक इस जगह की सबसे खास बात यहां से दिखाई देने वाले शानदार पहाड़ी नजारे हैं।

उन्होंने इसे ऐसा खास अनुभव बताया जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी।

बिना इंटरनेट वाले गांव में बिताए 24 घंटे

डीआना ने अपनी 7 दिन की यात्रा के दौरान कई अलग-अलग अनुभव किए। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे उठकर लेह में सूर्योदय देखा।

इसके बाद वह शांति स्तूप गईं और करीब एक घंटे वहां बिताए। उन्होंने लेह पैलेस का भी दौरा किया और उसकी वास्तुकला को दिलचस्प बताया।

यात्रा के दौरान उन्होंने रुम्बक गांव में पूरे 24 घंटे बिताए। यहां इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं था। उनके मुताबिक उस दौरान उनके साथ सिर्फ दोस्त और चारों तरफ मौजूद पहाड़ थे।

तारों के नीचे बीतीं लद्दाख की रातें

डीआना के लिए लद्दाख यात्रा खुद को जानने का भी एक अनुभव रही। यात्रा के दौरान वह रोजाना करीब एक घंटे मंडला सेशन करती थीं, जिसमें वह खुद को गहराई से समझने की कोशिश करती थीं।

उन्होंने इस दौरान मोमोज भी बनाए, जो उन्हें काफी पसंद आए। शाम के समय ग्रुप के लोग साथ मिलकर गाते-बजाते और नाचते थे।

दिन खत्म होने के बाद वह आसमान में तारों को देखते हुए सोती थीं।

भारत यात्रा बन गई खास याद

डीआना की भारत यात्रा अभी जारी है। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, लद्दाख के बाद वह अब नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इलाकों की यात्रा कर रही हैं।

लद्दाख के अनुभव ने उनके भारत दौरे को बेहद खास बना दिया है। उनके लिए यह यात्रा सिर्फ नए स्थानों को देखने तक सीमित नहीं रही, बल्कि नए लोगों से मिलने, प्रकृति के करीब जाने और खुद को समझने का भी अवसर बनी।

Related Post

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2025: मान लो तो हार है ठान लो तो जीत है…आपके जीवन को आसान बना देंगे गुरु तेग बहादुर के ये अनमोल विचार

Posted by - November 25, 2025 0
Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2025: इस वर्ष गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे…

Carrot Leaves Benefits: गाजर के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं? गाजर के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है, जानिए कैसे करें सेवन

Posted by - November 21, 2025 0
Carrot Leaves Benefits: गाजर की तरह ही इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं. गाजर के पत्ते हड्डियों को मजबूत…

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर उबले हुए चने और मूंग की चटपटी चाट, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट कर लें रेसिपी

Posted by - October 27, 2025 0
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो झटपट उबले हुए चने और मूंग…

लाइफ पाथ नंबर 4 वाले लोग होते हैं भरोसेमंद और मेहनती, शादी में करते हैं देर, लेकिन निभाते हैं जिंदगीभर का साथ

Posted by - November 4, 2025 0
Numerology: कुछ लोग होते है जिन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ऐसे लोग हर रिश्ते को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *