Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल 1 नवंबर को बदलेंगे नक्षत्र, इन 2 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा बड़ा लाभ

90 0

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल ग्रह 1 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के नक्षत्र बदलने से राशिचक्र की 2 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल ग्रह 1 नवंबर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ज्योतिष में पराक्रम, साहस और लीडरशीप का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल का नक्षत्र बदलना यूं तो सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा लेकिन राशिचक्र की 2 राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

सिंह राशि 

मंगल वर्तमान समय में आपके तृतीय भाव में हैं ऐसे में इनका नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए बेहद अहम रहेगा। मंगल आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि करेंगे। जो परिस्थितियां आपके विपक्ष में थी मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के बाद अचानक से आपके पक्ष में आ सकती हैं। करियर क्षेत्र में आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही आपका आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। पारिवारिक जीवन में आप घर वालों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय का आपको मौका मिलेगा। मंगल का नक्षत्र बदलना आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा।

मकर राशि 

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके आर्थिक पक्ष को सशक्त करेगा। इस दौरान परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। खासकर बड़े भाई-बहन आपकी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। आपके प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे हैं उन्हें सही दिशा मिल सकती है। इस राशि के उन लोगों को अपने कार्य के लिए सराहना मिलने की संभावना है जो सेना या फिर पुलिस में कार्यरत हैं। सेहत के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा।

Related Post

यहां भगवान राम ने स्वयं समंदर में स्थापित किए थे नवग्रह, जानें क्यों प्रसिद्ध है यह चमत्कारी तालाब

Posted by - November 14, 2025 0
Navapashanam Temple: वैसे तो भारत में कई चमत्कारी मंदिर हैं लेकिन तमिलनाडु के गांव में एक ऐसा मंदिर है, जहां…

हनुमान चालीसा का पाठ करने से बनी रहती है मारुति नंदन की परम कृपा, मिलता है अनजाने डर से छुटकारा

Posted by - October 31, 2025 0
Hanuman Chalisa Path: हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना श्रेष्ठ माना गया है। हिंदू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *