SIR में बाज़ी मारी—वोटर लिस्ट का पूरा डिजिटाइजेशन करने वाला पहला राज्य

88 0

देश के जिन 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया चल रही है, उनमें से एक ने 100 फीसदी वोटर लिस्ट का डिजिटाइजेशन पूरा करके देश में पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है।

जयपुर: राजस्थान ने एक बार फिर मिसाल कायम कर दी है। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत पूरे राज्य की मतदाता सूची का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन पूरा करके राजस्थान, देश में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इसे “टीम राजस्थान की सामूहिक जीत” बताया। उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक बूथ लेवल के अधिकारियों की मेहनत ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मुमकिन बनाया है।

 

पूरा हुआ वोटर लिस्ट का 100% डिजिटल अपडेट

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के मुताबिक, एसआईआर के तहत प्रदेश में वोटर लिस्ट का 100 फीसदी डिजिटाइजेशन कामयाबी के साथ पूरा हो गया है जिससे राजस्थान ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य हो गया। उन्होंने कहा कि गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक इस काम में जुटे बूथ लेवल के अधिकारियों बीएलओ, सहायक कार्मिकों, पर्यवेक्षकों और अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने समर्पण के साथ काम किया। उनकी दक्षता और मेहनत से हमने यह उपलब्धि हासिल की है।

महज 3% मतदाताओं को ही देने होंगे अपने दस्तावेज़

उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत राजस्थान में 97 फीसदी से ज्यादा मतदाता मैपिंग का काम पूरा हो गया है। इसका मतलब है कि महज 3 प्रतिशत मतदाताओं को ही दावे-आपत्ति चरण में दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। औसतन हर बूथ पर करीब 30 मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने दस्तावेज देने की जरूरत होगी। मसौदा वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

कई राज्यों में चल रहा है SIR का काम

जान लें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर इस समय राजस्थान समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा फेज चल रहा है। यह प्रक्रिया बीते 4 नवंबर को शुरू हुई थी। बिहार में हाल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई थी। तब वोटर लिस्ट से 47 लाख फर्जी, मृतक और दूसरी जगह वोटर लिस्ट में नाम चढ़वा चुके मतदाताओं को हटाया गया था।

 

Related Post

Bihar Election 2025: भाजपा ने पहली बार दोनों डिप्टी CM को चुनावी अखाड़े में उतारा, क्या है ‘मिशन CM’?

Posted by - November 5, 2025 0
Bihar Election 2025 :भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनना चाहेगी तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ विजय सिन्हा सबसे प्रमुख चेहरों…

बांकीपुर का संदेश: जब टूटा 31 साल पुराना राजनीतिक गढ़, बदल गई बिहार की सियासत

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है। करीब 31 वर्षों…

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

Posted by - November 14, 2025 0
महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच कार के कुचल जाने से सात…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *