तकनीकी समस्या हटते ही मुंबई मेट्रो पटरी पर, टाइमिंग में बड़ा बदलाव

76 0

मेट्रो के देरी से चलने पर महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने अपडेट जारी किया है। अब तकनीकी समस्या को सुलझा लिया गया है।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित थी। लाइन 2A और लाइन 7 पर चलने वाले मेट्रो ट्रेन देरी से चल रही थी। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। लोग अपने घर से दफ्तर और दफ्तर से घर टाइम पर नहीं पहुंच पा रहे थे। यात्रियों की इस परेशानी के बीच, महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने अपना बयान जारी करके बताया कि मुंबई में मेट्रो सेवा के ऑपरेशन में आ रही तकनीकी समस्या को सुलझा लिया गया है।

तकनीकी समस्या हटते ही व्यवस्था पटरी पर

MMMOCL ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ”तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है और लाइन 2A और लाइन 7 पर सेवाएं सामान्य वीकेंड शेड्यूल के मुताबिक बहाल हो रही हैं। हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने पैसेंजर्स के धैर्य और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।”

मुंबई मेट्रो सेवा प्रभावित होने की वजह आई सामने

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के अनुसार, लाइन 2A और लाइन 7 पर मेट्रो सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई थी। तकनीकी समस्या के चलते इन दोनों लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा था। MMMOCL ने एक आधिकारिक अपडेट जारी करके कहा था कि असुविधा के लिए खेद है। हमारी टीमें पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं ताकि सामान्य संचालन जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

मेट्रो के ऑपरेशन के लिए उठाए गए अहम कदम

गौरतलब है कि नवंबर महीने में मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो रेल ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए अहम कदम उठाते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी गठित की थी, जो कई एजेंसियों को एक एकीकृत एजेंसी के तहत लाने के लिए सिफारिश करेगी। स्टेट अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने इस बाबत एक कमेटी के गठित करने के लिए 6 नवंबर को सरकारी संकल्प यानी जीआर जारी किया था।

Related Post

हिमाचल के कुल्लू में आग ने मचाया तांडव,देखते ही देखते जल गया गांव, तस्वीरें देखकर हिल जाएंगे

Posted by - November 11, 2025 0
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर को लगी भारी तबाही मचाई है. इस आग में…

गंगोलीहाट में खेल मैदान बना डंपिंग जोन, देवदार के पेड़ों को भारी नुकसान; खिलाड़ी और अभिभावक नाराज़

Posted by - November 6, 2025 0
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सरकार एक ओर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कर रही है,…

बारां के किसानों ने छोड़ी यूरिया-DAP! गोबर, गोमूत्र और नीम से खेती, लागत घटी मुनाफा बढ़ा | Natural Farming

Posted by - August 3, 2026 0
खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और लोगों की सेहत पर असर…

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026: आज से शुरू भर्ती परीक्षा, नकल रोकने के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम

Posted by - July 12, 2026 0
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा-2026 आज, 12 जुलाई से शुरू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *