टाटा मोटर्स की SUV SIERRA भारत में 25 नवंबर को होगी लॉन्च

92 0

टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटिंग SUV सिएरा भारत में 25 नवंबर को लॉन्च होगी। कंपनी ने 28 अक्टूबर को इसकी लॉन्च डेट अनाउंस की है। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। सिएरा को ICE और EV दोनों अवतार में पेश किया जाएगा और सबसे पहले इस SUV कार का ICE वर्जन लॉन्च होगा। कार में 360° कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे। टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और MG एस्टर से रहेगा।

नई सिएरा के ICE वर्जन का डिजाइन 1990 में आने वाले अपने पुराने मॉडल से प्रेरित लगती है, लेकिन कंपनी ने ओवरऑल डिजाइन थीम मौजूदा लाइनप में शामिल हैरियर और सफारी सरीखी रखी है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं। इनके बीच कार की चौड़ाई तक फैली ग्रिल और स्टाइलिश बंपर दिया गया है। साइड से SUV वाला बॉक्सी सिल्हूट पहले की तरह रहेगा, जिसमें आइकॉनिक ‘एल्पाइन विंडो’ डिजाइन मिलेगी, लेकिन इसमें ओरिजनल सिएरा की तरह सिंगल ग्लास पेन ग्लास रूफ नहीं होगा, क्योंकि नई सिएरा 4 दरवाजों वाली कार होगी। इसमें फ्लश डोर हैंडल और स्टाइलिश मल्टी-स्पोक डुअल-टोन अलॉय व्हील भी मिलेंगे। रियर से सिएरा काफी सिंपल है और इसमें कार की पूरी चौड़ाई तक फैली LED टेल लैंप्स दी गई हैं । इसमें सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ग्लॉसी ब्लैक रियर बंपर दिया गया है जो इसे पीछे से शानदार लुक देता है।

सिएरा कार का केबिन वर्तमान में टाटा की मौजूदा कारों से काफी हद तक जुदा है। इसके केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो एक पेनल पर इंटीग्रेटेड है और ये डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैला है, जो पहली ही नजर में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके डैशबोर्ड पर कई जगह पीले हाइलाइट दिए गए हैं, जबकि एसी वेंट्स काफी पतले हैं। इसमें इल्लुमिनेटेड लोगो के साथ स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सिएरा के केबिन में पीछे की तरफ बेंच सीट के साथ तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट और एक सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है।

दूसरी टाटा कार की तरह सिएरा एसयूवी के भी फीचर लोडेड होने की सम्भावना जताई जा रही है। इसमें तीन स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

नई Tata Sierra नाम के पुनरुद्धार के साथ भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। आधुनिक डिजाइन, तकनीक-भरा इंटीरियर व विविध पावरट्रेन विकल्प इसे आकर्षक बनाते हैं। अगर आप मिड-साइज़ एसयूवी खोज रहे हैं, तो इसका लॉन्च ध्यान देने योग्य है।

Related Post

होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक – आम जनता की पहली पसंद

Posted by - October 28, 2025 0
अगर आप जीएसटी कटौती के बाद होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस – इन दोनों बाइक में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं…

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमतों में आई कमी

Posted by - October 25, 2025 0
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉसभारत में एक बेहद लोकप्रिय फैमिली एमपीवी (MPV) है, जिसे इसके आरामदायक इंटीरियर, शानदार परफॉर्मेंस और हाइब्रिड तकनीक…

2025 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 लॉन्च: जानिए इस सुपरनेकेड बाइक की 6 खास बातें

Posted by - November 1, 2025 0
डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद पावरफुल और स्टाइलिश 2025 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 S मोटरसाइकिल लॉन्च कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *