Bihar Election Results 2025: ”बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है”, सुवेंदु अधिकारी की इस बात में कितना दम?

86 0

Bihar Polls Result: सुवेंदु अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि बिहार में BJP ने जैसे बड़ी जीत दर्ज की है वैसे ही अगले साल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी। पढ़ें किस आधार पर सुवेंदु ऐसा कह रहे हैं।

Bihar Election Results: स्पेशल इंटेसिव रिवीजन यानी SIR के बाद बिहार में हुए चुनाव में NDA, बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है लेकिन NDA इसके काफी आगे पहुंच गया है। रुझानों में NDA, 200 सीटों के करीब दिख रहा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के लीडर और BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने बिहार में BJP की जीत पर बड़ा बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा दिया कि “एक ही नारा है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।” उनके इस बयान से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मिर्ची लग सकती है। इस खबर में समझिए कि बिहार में BJP के बेहतरीन प्रदर्शन और पश्चिम बंगाल में SIR के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में क्या BJP और TMC के लिए पिक्चर बदल सकती है।

क्या बंगाल के चुनाव में भी BJP लहराएगी परचम?

जान लें कि बिहार में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन करवाया था। इसके तहत ऐसे वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाया गया था जो फर्जी मतदाता हैं या मृतक हैं या बिहार छोड़कर किसी और राज्य के वोटर बन गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत के बिहार के इलेक्टोरल रोल से 47 लाख वोटर हटाए गए थे। अब जब नई वोटर लिस्ट के साथ चुनाव हुआ तो NDA की भारी जीत हुई। शायद इसीलिए BJP नेताओं को उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में भी SIR के बाद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में BJP अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

ममता बनर्जी कर रही हैं ”SIR” का विरोध

ममता बनर्जी कर रही हैं ”SIR” का विरोध आप ये भी समझ लीजिए कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुरुआत से ही स्पेशल इंटेसिव रिवीजन का विरोध कर रही हैं। ममता बनर्जी कह चुकी हैं कि SIR के बहाने पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। SIR के जरिए वोटिंग का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

मजाक-मजाक में नितिन गडकरी ने अधिकारियों को दे डाली सलाह, फाइलें लटकाने पर कही ये बात

Posted by - November 10, 2025 0
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मजाक-मजाक में सरकारी अधिकारियों को नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी फाइलों से…

समय-समय पर लक्ष्य निर्धारित कर डेटा आधारित सुशासन सुनिश्चित करें: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू

Posted by - November 6, 2025 0
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे शासन के सभी…

Tarn Taran bypoll results: तरनतारन में AAP ने पास की अग्निपरीक्षा, हरमीत सिंह संधू ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

Posted by - November 14, 2025 0
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने शिरोमणि अकाली दल की महिला उम्मीदवार को हराया है।…

बंगालः पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी 3 साल बाद जेल से रिहा, शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में मिली थी जमानत

Posted by - November 13, 2025 0
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी तीन साल तीन महीने बाद रिहा हो गए हैं। स्कूल शिक्षक भर्ती…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *