लिव-इन पार्टनर पर दोस्ती का दवाब डाल रहा था कंपनी का बॉस, दोनों ने मिलकर की हत्या

92 0

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान लिव-इन पार्टनर में युवक के बॉस के तौर पर हुई है। फिलहाल घटना के बाद से पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक, आरोपी युवक पर उसकी लिव-इन पार्टनर के साथ अपनी दोस्ती कराने का दवाब बना रहा था। इस वजह से वह पिछले कई दिनों से परेशान था। पुलिस के मुताबिक गुस्से में उन्होंने शख्स की हत्या कर दी। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गुस्से में की हत्या

पुलिस के अनुसार, जिस कर्मचारी की हत्या की गयी है, मुख्य संदिग्ध उसी कंपनी में उसका जूनियर था। पुलिस के मुताबिक जूनियर शख्स ने गुस्से में आकर अपने ही बॉस की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि वह बार-बार उसकी ‘लिव-इन पार्टनर’ से दोस्ती करने की इच्छा जता रहा था। जिस कर्मचारी की हत्या की गई है, वह सोनपाल उत्तर प्रदेश के मथुरा का मूल निवासी था। मृतक गुरुग्राम के खोह गांव में किराएदार के रूप में रहता था और मानेसर के इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुख्य संदिग्ध उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैमथल गांव के रहने वाले कुशलपाल सिंह उर्फ ​​कौशल (26) और कासगंज के प्रह्लादपुर गांव की रहने वाली उसकी लिव-इन पार्टनर भावना (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी भी आईएमटी मानेसर के सेक्टर 1 में स्थित एक आवास में साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 3, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, बिना कपड़ों के छोड़कर भागे दरिंदे, घायल बॉयफ्रेंड ने फोन कर पुलिस को बुलाया तो बची जान

Posted by - November 4, 2025 0
घटना रविवार देर रात की है। पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसका…

झालावाड़ में साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश: 30 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का घोटाला

Posted by - October 24, 2025 0
राजस्थान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी…

परिजनों के लिए हैवान बना शख्स, दरांती से की पत्नी, बेटी और रिश्तेदार की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर जान दी

Posted by - November 3, 2025 0
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक शख्स अपने ही परिवार के लिए काल बन गया। शख्स ने दरांती से की…

राजस्थान: पाकिस्तान में रिश्तेदारी, नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, जानें कैसे चलाता था नशे का काला कारोबार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में एक नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद उसने नशे का कारोबार संभाल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *