लोगों की जान बचाने के लिए विमान को भीड़ से दूर ले गया पायलट,’ जानिए ‘तेजस क्रैश’ को लेकर और क्या बोला IAF?

86 0

तेजस फाइटर प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है। वीडियो में फाइटर विमान ऊपर जाने की बजाय नीचे की ओर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले पर भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान सामने आया है। सूत्रों के हवाले से हादसे की वजहों की संभावना भी जताई है।

भारतीय वायुसेना (IAF) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना (IAF) ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही आईएएफ ने कहा कि फाइटर विमान में सवार पायलट ने लोगों की जान बचाने के लिए विमान को भीड़ से दूर ले गया।

जानिए हादसे को लेकर IAF का बयान

इस हादसे की अधिक जानकारी देते हुए IMF ने सूत्रों के हवाले से  कहा, ‘पूरी संभावना है कि पायलट एक पॉजिटिव-हाई g टर्न लेता है, उससे बाहर आता है और कुछ ऊंचाई पाने के लिए विंग ओवर में रोल करता है। फिर वह एक नेगेटिव g पुशओवर में रोल करता है और इसी बीच विमान में कुछ गलत हो जाता है।’

यह सब अभी है अंदाजा- IAF

भारतीय वायुसेना ने कहा, ‘पायलट विंग्स को लेवल करके और भीड़ से दूर खींचकर इससे बाहर आने की कोशिश करता है। तभी विमान जमीन पर से फ्लैट एटीट्यूड में टकराता है। यह सब अभी अंदाजा है। पायलट ने नीचे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, यही असलियत है। कोर्ट ऑफ इन्कॉयरी का ऑर्डर दिया गया है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के एनालिसिस से ही हादसे का कारण पता चलेगा।’

विमान को ऊंचाई से गिरते हुए लोगों ने अपनी आंखों से देखा

कई टीवी न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन

आईएएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा, ‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।’ इस मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’

Related Post

सत्ता परिवर्तन के लिए रची गई थी दिल्ली दंगों की साजिश, पढ़िए दिल्ली पुलिस ने हलफनामे में क्या-क्या कहा?

Posted by - October 31, 2025 0
दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा है कि इंटरनेशनल थ्योरी में इस प्रकार के संगठित/प्रायोजित आंदोलनों को सत्ता परिवर्तन…

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय…

आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Posted by - November 6, 2025 0
मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और…

लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Posted by - November 17, 2025 0
लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, समाज सुधारक और लेखक थे। उनकी पुण्यतिथि 17 नवंबर को मनाई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *