पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

86 0

कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पटेल को भारत रत्न देने में 41 साल का वक्त लगा. न उनकी कोई प्रतिमा बनी ना ही उनको सम्मान दिया गया.

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज उन्हें याद किया. उन्होंने ऐलान किया कि सरदार पटेल की जयंती पर अब हर साल एक परेड का आयोजन किया जाएगा. यह परेड 26 जनवरी की तर्ज पर हर साल 31 अक्टूबर को निकाली जाएगी. इस परेड में अर्धसैनिक बल हिस्सा लेंगे.परेड में केंद्रीय शस्त्र बलों के साथ ही विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमें भी शामिल होंगी. शाह ने पटेल के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बिना किसी प्रचार और यश की अपेक्षा के बगैर देश के लिए जीवन कैसे जिया जाता है, सरदार पटेल उसका उदहारण थे. जब पूरा देश 15 अगस्त को तिरंगा फहराने में व्यस्त था, उस वक्त पटेल एक ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे.

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर खास आयोजन

शाह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर इस साल अहमदाबाद के एकता नगर की केवड़िया कॉलोनी में भव्य परेड का आयोजन हो रहा है. वैसे तो साल 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को एक परेड का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार 150 वीं जयंती पर विशेष आयोजन किया गया है. यह परेड देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए है. इस बार रन फॉर यूनिटी को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है. 150 वीं जयंती के मौके पर भारत पर्व का आयोजन 1 नवंबर से 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तक चलेगा.

कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाया

कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पटेल को भारत रत्न देने में 41 साल का वक्त लगा. न उनकी कोई प्रतिमा बनी ना ही उनको सम्मान दिया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाया. देश के ढाई करोड़ लोगों ने स्टैचू ऑफ यूनिटी की यात्रा की है. पीएम मोदी ने यहां 14 अन्य प्रकार के पर्यटन का आकर्षण बनाकर लोगों को यहां

Related Post

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा सियासी घमासान! Siddaramaiah और DK Shivakumar दिल्ली तलब

Posted by - May 25, 2026 0
📝 News Content:कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब दिल्ली तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज रात…

PM किसान की 21वीं किस्त के बाद किसानों को नया तोहफा! कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, जानिए कब और क्या मिलेगा फायदा?

Posted by - November 21, 2025 0
PM Fasal Bima Yojana: एक तरफ किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का पैसा मिल चुका है, दूसरी तरफ फसल…

AI के लिए चीन ने बदली पूरी शिक्षा व्यवस्था, 12,200 कोर्स बंद; क्या भारत को भी बदलनी होंगी अपनी डिग्रियां?

Posted by - June 23, 2026 0
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *