DRDO की शानदार उपलब्धि: 5 साल में देश को करोड़ों की बचत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

87 0

DRDO ने बड़ा कमाल कर के दिखाया है। रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने जानकारी दी है कि डीआरडीओ ने अपनी स्वदेशी रिसर्च की मदद से देश के बड़े ही भारी-भरकम खर्चे को बचाया है।

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO का नाम आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। रक्षा क्षेत्र में DRDO भारत को नई ऊंचाइंयों तक पहुंचाया है। अब संसद में भी डीआरडीओ की कामयाबी को लेकर चर्चा हुई है। रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने संसद में पेश की गई रिपोर्ट में बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डीआरडीओ ने बीते 5 साल के दौरान अपने स्वदेशी रिसर्च की वजह से 2,64,156 करोड़ रुपये की राशि बचाने में कामयाबी हासिल की है।

DRDO ने मील के पत्थर हासिल किए, करोड़ों की बचत

रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बहात पर खुशी जाहिर की है कि बीते साल और इस साल भी डीआरडीओ की ओर से भारत के लिए अगली पीढ़ी की हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी और मिसाइलों को डेवलप करने में अहम मील के पत्थर हासिल किए गए हैं। समिति को ये जानकारी भी दी गई है कि बीते 5 साल के दौरान अपने स्वदेशी अनुसंधान के कारण 2,64,156 करोड़ रुपये की बचत करने में सक्षम रहा है।

DRDO ने 5 साल में बचाए करोड़ों, समिति ने दी बधा

रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने डीआरडीओ को उसकी अनेक उपलब्धियों के लिए बधाई दी है। समिति ने भरोसा जताया है कि पर्याप्त समर्थन और स्किल्ड मैन पॉवर की मदद से डीआरडीओ भारत के लिए स्वदेशी डिफेंस रिसर्च और विकास की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न जटिल और अहम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी सफल प्रगति जारी रखेगा।

रिपोर्ट में डीआरडीओ की हालिया उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि देश की पहली  लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का नवंबर 2024 में सफल उड़ान परीक्षण किया गया था। इससे पहले मार्च 2024 में अग्नि बैलिस्टिक मिसाइल से पहली मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के सफल परीक्षण के साथ एक और मील का पत्थर हासिल किया गया। बता दें कि इस सिस्टम की मदद से मिसाइल को अलग-अलग लक्ष्यों पर टारगेट के लिए कई वॉरहेड तैनात किए जाते हैं।

Related Post

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ की भारत के इन इलाकों पर नजर

Posted by - November 28, 2025 0
चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी…

मदरसा शिक्षक नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 350 से ज्यादा शिक्षकों-कर्मचारियों की याचिकाएं खारिज

Posted by - July 13, 2026 0
पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त मदरसों में नियुक्ति और वेतन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस; यूपी सरकार से मांगी SIT की सीलबंद रिपोर्ट

Posted by - July 13, 2026 0
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए…

समंदर की गहराई में अब दुश्मन की खैर नहीं, भारतीय नौसेना का ‘रोमियो’ बना काल, PAK-चीन को मिर्ची लगना तय

Posted by - December 18, 2025 0
चीन खुद को हिंद महासागर का ‘गार्डियन’ बताता है और भारत पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम करता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *