UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार एप

81 0

UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार एप

भारत सरकार की UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार कार्ड को और ज्यादा डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब आपको फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह आपके फोन में ही सुरक्षित रहेगा। इस एप में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

इस नए ऐप में आधार वेरिफिकेशन अब UPI पेमेंट जितना आसान हो गया है। खास बात यह है कि इसमें आप एक ही फोन में 5 परिवार के सदस्यों के आधार प्रोफाइल सेव कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

नए आधार एप की निम्न खासियतें हैं –

अब ई-आधार हमेशा आपके पास रहेगा, कागज़ी कॉपी की कोई जरूरत नहीं।
किसी को आधार डिटेल शेयर करनी हो तो केवल फेस स्कैन करें, यह PIN या OTP जितना ही सुरक्षित है।
एप में लॉगिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से होगा, जिससे डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
एप हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आप अपना आधार देख सकते हैं।

पुराना m Aadhaar एप और नया एप

UIDAI का m Aadhaar एप पहले से ही उपलब्ध था, जो केवल डिटेल्स देखने, ई-आधार डाउनलोड करने या PVC कार्ड ऑर्डर करने तक सीमित था। नए एप में अब यूजर्स अपने आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से स्टोर कर, QR कोड स्कैन कर उसे शेयर कर सकते हैं। अगर आपको केवल PDF डाउनलोड या PVC कार्ड ऑर्डर करना है, तो इसके लिए अभी भी m Aadhaar ही इस्तेमाल करना होगा। वहीं वर्चुअल ID जनरेट करने या आधार अपडेट जैसी सुविधाएं अभी UIDAI पोर्टल या m Aadhaar पर ही उपलब्ध रहेंगी।

नए एप की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राइवेसी-फर्स्ट सिस्टम है, जिसमें सिलेक्टिव डिस्क्लोजर फीचर के तहत यूजर सिर्फ वही जानकारी शेयर कर पाएगा जो जरूरी हो।

यूजर्स को मिलने वाले फायदे –

होटल चेक-इन, SIM एक्टिवेशन या बैंक KYC जैसे काम अब मिनटों में होंगे।
एक ही फोन पर परिवार के सभी आधार मैनेज करना आसान होगा।
QR या फेस स्कैन से डिटेल शेयरिंग होने से पर्सनल डेटा सुरक्षित रहेगा।

आधार की यात्रा: पेपर से डिजिटल तक –

आधार कार्ड की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। आज भारत में 1.3 अरब यानि 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार है। पहले यह केवल पेपर कार्ड के रूप में उपलब्ध था, फिर m Aadhaar एप आया और अब सरकार ने इसे पूरी तरह से डिजिटल रूप दे दिया है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत UIDAI की यह पहल नागरिकों को और ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित डिजिटल पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Post

ओपनएआई ने 1 ट्रिलियन डॉलर के संभावित आईपीओ की तैयारी शुरू की — अब तक के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है

Posted by - October 30, 2025 0
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने एक ऐसे प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे…

मकड़ी के जाले की सजावट से शिकार का पता लगाने में मदद मिलने की रहस्यमयी खोज

Posted by - November 1, 2025 0
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2025:  प्रकृति के रहस्यों को उजागर करने वाली एक नई वैज्ञानिक खोज ने मकड़ियों के जालों…

मेटा में बड़ा बदलाव: विशाल शाह बने एआई उत्पाद प्रबंधन के प्रमुख, जुकरबर्ग ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Posted by - October 28, 2025 0
मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. ने अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मिशन को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *