मोर्निंग वाक के समय ना करे ये गलतियां

87 0

सुबह के समय रनिंग करना स्वास्थ्य के लिया लाभदायक माना जाता है और ये बात तो सभी जानते हैं कि रनिंग करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि अगर आपने इसे करने में जरा सी भी भूल कर दी तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आइए आज हम आपको रनिंग के दौरान होने वाली ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं जिनसे आपको बचना चाहिए।

अधिक देर तक दौड़ने से बचें – अगर रनिंग शुरू करने की सोच रहे हैं तो अधिक देर तक दौड़ने से बचें। दरअसल, नए होने की वजह से अधिक दौड़ने पर शरीर और मांसपेशियों में अकड़न होती है। इससे बचने के लिए आपको रनिंग से पहले स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।

डाइट का ध्यान रखना चाहिए – रनिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लोग दौड़ना तो शुरू कर देते हैं लेकिन इसके साथ उन्हें क्या खाना चाहिए, इस पर ध्यान नहीं देते। डाइट में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें लेनी चाहिए।

पहनावे का विशेष ध्यान रखें – रनिंग करते समय अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखें, खासतौर से अपने जूतों का। अगर कोई भी जूते पहनकर आप दौड़ने लगते हैं तो इससे आपको चोट लग सकती है। रनिंग करते समय ज्यादा तेज ना दौड़ें। इससे आप जल्दी थक जाएंगे और बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

ट्रेनर से जरूर सलाह लें – रनिंग शुरू करने से पहले एक बार किसी ट्रेनर से जरूर सलाह लें। साथ ही उससे रनिंग करने का सही ढंग भी जानें। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Related Post

एक बार चख लिए पहाड़ी रेसिपी ‘पालक कापा’ का स्वाद तो सर्दियों में रोज खाने की करेंगे मांग, नोट करें विधि

Posted by - November 17, 2025 0
अगर आपको पहाड़ी व्यंजन पसंद हैं या आप कुछ नया और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो कापा एक रेसिपी है…

आंखों के स्वास्थ्य के लिए कौन सा विटामिन ज़रूरी होता है? डॉक्टर से जानें कैसे तेज होगी रौशनी?

Posted by - November 3, 2025 0
आंखों के स्वास्थ्य के लिए कई विटामिन और पोषक तत्व ज़रूरी होता है। ये विटामिन और पोषक तत्व रेटिना की…

Carrot Leaves Benefits: गाजर के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं? गाजर के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है, जानिए कैसे करें सेवन

Posted by - November 21, 2025 0
Carrot Leaves Benefits: गाजर की तरह ही इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं. गाजर के पत्ते हड्डियों को मजबूत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *