‘मोहम्मद का बेटा उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता’, बिहार में गरजे असदुद्दीन ओवैसी

94 0

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “बिहार सरकार की हालत यह है कि बेटियों व परिवार का पेट पालने के लिए लोगों को पलायन की मजबूरी बनी है.

Bihar Election 2025: ढाका उच्च विद्यालय के मैदान में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एनडीए, महागठबंधन पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि, “हर तरफ भ्रष्टाचार फैला है. सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत काम नहीं होता. गरीब मजदूर बाहर काम करने को मजबूर हैं. डबल इंजन की सरकार में कुछ भी काम नहीं हुआ है. शिक्षा बदहाल है. बेटियों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है. स्वास्थ्य का बुरा हाल है. इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की मजबूरी है. बाढ़ से लोग परेशान हैं. फसल की कीमत किसानों को नहीं मिल पाती. सिंचाई का कोई इंतजाम नहीं है.”

‘काम कहीं दिख नहीं रहा‘

ओवैसी ने आगे कहा, “बीजेपी. जेडीयू कहती हैं कि बहुत काम किया, लेकिन कही काम नहीं दिख रहा है. दूसरा गठबंधन है आइएनडीआइए. उनका कहना है कि मल्लाह समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा. मल्लाह समाज की आबादी तीन प्रतिशत है”

’17 प्रतिशत वालों को लालीपॉप‘

ओवैसी ने टिकट बंटबारे को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “आप बताओ कि क्या मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बन सकता तो क्या मोहम्मद का बेटा उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? 14 फीसद तेजस्वी हैं, आप टिकट देते हो 36 प्रतिशत. यह कहां का न्याय है. 17 प्रतिशत वालों को लालीपॉप दिया जाता है. हम बराबार का हक चाहते हैं, लेकिन 17 फीसद वालों को कहा जाता है कि दरी बिछाओ.”

‘पेट पालने के लिए लोगों को पलायन की मजबूरी‘

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “बिहार सरकार की हालत यह है कि बेटियों व परिवार का पेट पालने के लिए लोगों को पलायन की मजबूरी बनी है. 15 साल पहले जंगल राज था, अब 20 साल से दूसरा जंगल राज लोग झेल रहे हैं.”

 

Related Post

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है.…

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, CM फडणवीस ने 5757 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी

Posted by - November 14, 2025 0
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 20 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले कार्यों को…

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

Posted by - November 13, 2025 0
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी की रूपरेखा…

सीमांचल में मुस्लिम वोटों की सियासी होड़, ओवैसी बनाम प्रशांत किशोर में कौन भारी

Posted by - October 29, 2025 0
सीमांचल में ओवैसी और प्रशांत किशोर अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं। प्रशांत किशोर सीमांचल में लगातार ओवैसी पर निशाना…

अयोध्या में पवन पांडेय पर अखिलेश का बड़ा दांव, क्या 2027 चुनाव में सपा को मिलेगा ब्राह्मण वोटों का साथ?

Posted by - August 7, 2026 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी रणनीति के संकेत देने शुरू कर दिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *