गाजा गाजा पर फिर गोले और शोले फिर गोले और शोले, हमास पर आखिर क्यों तिलमिला गया इजरायल?

93 0

हमास का कहना है कि इजरायल की तरफ से हो उल्लंघन की वजह से उसने बंधक के शव को लौटाने का प्लान टाल दिया है. हमास की मिलिट्री विंग ने घोषणा की है कि वह एक बंधक के शव को लौटाने का प्लान टाल रही है.

तेल अवीव:

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को इजरायली सेना को गाजा में तुरंत ‘पूरी ताकत से हमले’ करने का आदेश दिया। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब गाजा में सीजफायर तो लागू है लेकिन तनाव बरकरार है। अमेरिका की मध्‍यस्‍थता के बाद हमास और इजरायल सीजफायर के लिए राजी हुए थे। लेकिन अब लगता है कि एक बार फिर से तनाव बढ़ने वाला है। कुछ दिनों पहले ही इजरायल ने दक्षिणी गाजा में हमास की ओर से अपनी सेना पर गोलीबारी की बात कही थी।

हमास की तरफ जारी फायरिंग 

टाइम्‍स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार हमास की तरफ से बार-बार सीजफायर समझौते का उल्‍लंघन किया जा रहा है। इसके बाद ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के कंट्रोल वाले इलाके को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि प्रधानमंत्री के ऑफिस की तरफ से इन रिपोर्ट्स पर कमेंट करने से मना कर दिया गया है।

कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, नेतन्याहू इस कदम को कोऑर्डिनेट करने के लिए सीनियर अमेरिकी अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इजरायल के अनुसार हमास के आतंकी बार-बार आईडीएफ के सैनिकों पर फायरिंग कर रहे हैं। ऐसे में इजरायल ने गाजा में हमले फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

हमास ने शव लौटाने का प्‍लान टाला 

दूसरी तरफ हमास का कहना है कि इजरायल की तरफ से हो उल्लंघन की वजह से उसने बंधक के शव को लौटाने का प्लान टाल दिया है। हमास की मिलिट्री विंग ने घोषणा की है कि वह एक बंधक के शव को लौटाने का प्लान टाल रही है। हमास ने मंगलवार को रात 8 बजे बंधक के शव लौटाने का ऐलान किया था। अपने बयान में, हमास ने कहा है कि यह कदम ‘कब्‍जे वाले देश द्वारा सीजफायर समझौते के उल्लंघन” के जवाब में उठाया गया है। इससे पहले, हमास ने घोषणा की थी कि वह आज एक सुरंग से मिले बंधक के शव को सौंप देगा।

Related Post

कफ़ाला सिस्टम क्या है, और खाड़ी देशों में भारतीय कामगार कैसे होते हैं इससे प्रभावित

Posted by - October 23, 2025 0
सऊदी अरब ने दशकों पुराने ‘कफ़ाला सिस्टम’ (Kafala System) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह सिस्टम लंबे समय से…

England vs Norway: क्वार्टर फाइनल से पहले British Airways और Norwegian Airlines की अनोखी शर्त, हारने वाली बदलेगी अपना Logo

Posted by - July 11, 2026 0
: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले का रोमांच अब फुटबॉल…

बिलिनेयर Elon Musk को मिलेगी 1 लाख करोड़ डॉलर की सैलरी, Tesla के शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी

Posted by - November 7, 2025 0
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk को कंपनी से एक लाख करोड़…

AI के लिए चीन ने बदली पूरी शिक्षा व्यवस्था, 12,200 कोर्स बंद; क्या भारत को भी बदलनी होंगी अपनी डिग्रियां?

Posted by - June 23, 2026 0
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ में चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *