दिल्ली-एनसीआर के स्कूल होंगे बंद? GRAP-4 को लेकर CAQM ने दिया ये बड़ा अपडेट

110 0

Delhi-NCR Schools: कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं या नहीं.

Delhi-NCR Schools: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में पांचवीं तक की क्लासेस को हाइब्रिड मोड पर चलाया जा रहा है. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू किया गया था, जिसमें कई तरह की पाबंदियां हैं. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ग्रैप-4 लागू होने की बात भी कही जा रही थी, साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को बंद किया जा सकता है. यानी सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने की बात सामने आ रही थी. हालांकि अब कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की तरफ से साफ किया गया है कि ग्रैप-4 को अभी लागू नहीं किया गया है.

खबरों को बताया भ्रामक 

CAQM की तरफ से ग्रैप-4 को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर स्पष्टीकरण जारी किया गया. आयोग ने साफ शब्दों में कहा कि ग्रैप के चौथे चरण लागू होने संबंधी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. आयोग ने बताया कि फिलहाल पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रैप का तीसरा चरण लागू है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके बावजूद, कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल ग्रैप के चौथे चरण के लागू होने का दावा कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भ्रम की स्थिति बन गई है.

सीएक्यूएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए लोगों और संबंधित विभागों को केवल आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट, नोटिफिकेशन और प्रेस रिलीज पर भरोसा करना चाहिए. गलत और अपुष्ट जानकारी साझा करना न केवल जनता को भ्रमित करता है, बल्कि प्रदूषण प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों और निर्देशों को लेकर असमंजस भी पैदा करता है.

लोगों से की गई अपील

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रैप के किसी अगले चरण के लागू होने या मौजूदा चरण में बदलाव संबंधी निर्णय की आधिकारिक घोषणा केवल सीएक्यूएम की तरफ से ही की जाएगी. साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे बिना सत्यापित खबरों पर ध्यान न दें. बता दें कि 11 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए थे. इस स्तर को तब लागू किया जाता है जब वायु गुणवत्ता ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच जाती है, यानी हवा में प्रदूषक तत्वों का स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो जाता है. ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने शहर में कई कड़ी पाबंदियों की घोषणा की है.

कब लागू होता है ग्रैप-4?

दरअसल प्रदूषण को एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI में मापा जाता है. आमतौर पर AQI अगर शून्य से 50 तक रहता है तो इसे अच्छा माना जाता है, यानी आप साफ हवा में सांस ले रहे हैं. लेकिन इसके बाद हवा का स्तर लगातार गिरता जाता है और ये 400 के पार होते ही गंभीर श्रेणी में आ जाता है. इसी से निपटने के लिए ग्रैप प्रतिबंध लागू किए जाते हैं. 201 से लेकर 300 तक ग्रैप-1, 301 से लेकर 400 AQI पर ग्रैप-2 और 401 से लेकर 450 तक एक्यूआई पर ग्रैप-3 के प्रतिबंध लगाए जाते हैं. वहीं ग्रैप-4 प्रतिबंध AQI के 450 के आंकड़े को पार करने के बाद लगाया जा सकता है.

Related Post

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करेंगे।…

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

इतिहास हमेशा अभिमन्यु को याद रखता है…बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पार्टी का पोस्ट

Posted by - November 15, 2025 0
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 243 सदस्यीय विधानसभा में…

पीएम मोदी के दिल में बिहार, बिहारियों के दिल में पीएम मोदी… महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

Posted by - November 3, 2025 0
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी की यात्रा को एनडीए के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा, “जब…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *