बहुत काम के साबित हो सकते हैं ये 22 नुस्खे

75 0

शरीर में किसी भी तरह की छोटी-मोटी परेशानी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए मेडिकल स्टोर से मंगवाकर दवा खाना ये काम कभी न कभी हम सभी लोग करते हैं। इस तरह बिना डॉक्टर से सलाह लिए दवा खाने के कई बार गंभीर परिणाम भी सामने आते हैं। इसलिए इस तरह की प्रॉब्लम्स में बिना किसी जानकारी दवा लेने बेहतर है कि परंपरागत नुस्खों को अपनाया जाए। अगर आप भी किसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या से अक्सर परेशान रहते है तो नीचे लिखे दादी-नानी के छोटे-छोटे रामबाण नुस्खों को जरूर आजमाएं…..

1.एसिडिटी की तकलीफ है तो समान मात्रा में लेकर अजवाइन और जीरा को एक साथ भून लें। फिर इस मिश्रण को पानी में उबाल कर छान लें। इस छने हुए पानी में चीनी मिलाकर पिएं, एसिडिटी से राहत मिलेगी।

2. बादाम का तेल और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर रखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित करने से रूप निखर जाता है।

3. दूध की मलाई व पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है व शरीर बलशाली बनता है।

4. अमरबेल के पौधे से रस तैयार किया जाए और सिर पर प्रतिदिन सुबह एक सप्ताह तक लगाया जाए तो सिर से डेंड्रफ नदारद हो जाएगी, साथ ही बाल झड़नेे का सिलसिला भी कम हो जाता है।

5. घाव के पक जाने पर आक की पत्तियों की सतह पर सरसों तेल लगाकर घाव पर लगाने से ,घाव फूटकर मवाद बाहर निकल आता है और घाव जल्दी सूखने लगता है।

6. एक दिन में 8 – 9 केले तीन से चार दिन तक खाएं आर्थराइटिस के कारण होने वाला दर्द कम हो जाएगा।

7. कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्का दूध में उबाल कर खाएं और ऊपर से वही दूध पी लें। ज्यादा कब्ज में तीन दिन लगातर लें और बाद में आवश्यकतानुसार कभी-कभी लें।

8. नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर सेवन करने से याददाश्त में वृद्धि होती है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

9. व्हीट-ग्रास का जूस सुबह खाली पेट पीने से चेहरे की लालिमा बढ़ जाती है और खून भी साफ होता है।

10. बालों में रूसी होने पर मेथी दानों का पेस्ट बालों में लगाएं और आधा घंटे बाद धो लें और बालों को सूती कपड़े से हल्का-हल्का मालिश कर सुखा लें, रूसी दूर हो जाएगी।

11. धनिया और जीरा और चीनी तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त या एसिडिटी के कारण होने वाली जलन शांत हो जाती है।

12. रोजाना सुबह एक से दो लहसुन की साबूत कलियां पानी से निगल लेने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

13. स्किन रूखी और बेजान लगती हो तो जौ का आटा, हल्दी, सरसो का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर में मालिश कर गुनगुने पानी से नहाएं। दूध को केसर में मिलाकर पिएं, रूप निखर जाएगा।

14. दो-चार लौंग पीसकर उसका सिर पर लेप लगाने से सिरदर्द में जल्द आराम मिलता है। नमक में दो बूंद लौंग का तेल डालकर उस पेस्ट को सिर पर लगाएं बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

15. संतरे के छिलकों का महीन चूर्ण बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे के मुंहासे खत्म होते हैं और चेचक के दाग भी दूर होते हैं।

16. सफेद मूसली या धोली मूसली का चूर्ण बनाकर। एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाकर। सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच मात्रा में लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।

17. हींग को गर्म पानी में घोलकर पसलियों पर लेप करने से पसलियों का दर्द खत्म हो जाता है।

18. शरीर में बुखार होने की वजह से जलन होने पर पलाश के पत्तों का रस लगाने से जलन का असर कम हो जाता है।

19. जीरे को मिश्री की चाशनी बनाकर या शहद के साथ लेने पर पथरी घुलकर पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है।

20. दो चम्मच ईसबगोल की भूसी छ: घंटे पानी में भिगोकर इतनी ही मिश्री मिलाकर रात सोते समय पानी के साथ लेने से कब्ज दूर हो जाती है।

21. दस ताजे हरे करी पत्तों को सुबह खाली पेट खाएं। तीन महीनों तक नियमित रूप से ये प्रयोग करने पर डायबिटीज कंट्रोल में आ जाती है व मोटापा घटने लगता है।

22. एक गिलास गुनगुने पानी में दो छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर लें। यह काम दिन में 8-10 बार करें। अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलेगा।

Related Post

वजन घटाने वाले इंजेक्शन और सर्जरी के हैं लाखों नुकसान, मोटापा कम करना है तो अपनाएं बाबा रामदेव के ये अचूक उपाय

Posted by - October 31, 2025 0
Weight Loss Remedies By Baba Ramdev: वजन घटाने के लिए लोग इंजेक्शन, दवाओं और सर्जरी का सहारा ले रहे हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *