हड्डियों के रोग के लिए बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगे

91 0

बाजरा खाइए, हड्डियों के रोग नहीं होंगे— – बाजरे की रोटी का स्वाद जितना अच्छा है, उससे अधिक उसमें गुण भी हैं।
– बाजरे की रोटी खाने वाले को हड्डियों में कैल्शियम की कमी से पैदा होने वाला रोग आस्टियोपोरोसिस और खून की कमी यानी एनीमिया नहीं होता।
– बाजरा लीवर से संबंधित रोगों को भी कम करता है।
– गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में ऊर्जा कई गुना है।
– बाजरे में भरपूर कैल्शियम होता है जो हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है। उधर आयरन भी बाजरे में इतना अधिक होता है कि खून की कमी से होने वाले रोग नहीं हो सकते।
– खासतौर पर गर्भवती महिलाओं ने कैल्शियम की गोलियां खाने के स्थान पर रोज बाजरे की दो रोटी खाना चाहिए।
– वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मेजर डा. बी.पी. सिंह के सेना में सिक्किम में तैनाती के दौरान जब गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की जगह बाजरे की रोटी और खिचड़ी दी जाती थी। इससे उनके बच्चों को जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक कैल्शियम और आयरन की कमी से होने वाले रोग नहीं होते थे।

डाक्टर तो बाजरे के गुणों से इतने प्रभावित है कि इसे अनाजों में वज्र की उपाधि देने में जुट गए हैं।
– बाजरे का किसी भी रूप में सेवन लाभकारी है।
– लीवर की सुरक्षा के लिए भी बाजरा खाना लाभकारी है।
– उच्च रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, अस्थमा से ग्रस्त लोगों तथा दूध पिलाने वाली माताओं में दूध की कमी के लिये यह टॉनिक का कार्य करता है।
– यदि बाजरे का नियमित रूप से सेवन किया जाय तो यह कुपोषण, क्षरण सम्बन्धी रोग और असमय वृद्ध होने की प्रक्रियाओं को दूर करता है।
– रागी की खपत से शरीर प्राकृतिक रूप से शान्त होता है। यह एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद न आने की बीमारियों में फायदेमन्द होता है। यह माइग्रेन के लिये भी लाभदायक है।

Related Post

आँखों की देखभाल

Posted by - January 5, 2016 0
आंख हमारे शरीर का सबसे अधिक आकर्षण वाला हिस्सा ही नहीं, बल्कि सबसे उपयोगी अंग भी है। इसका सिर्फ खूबसूरत…

ऐसे करें कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल, पास नहीं आएंगे मच्छर जाने कुछ एसा उपाए

Posted by - May 28, 2021 0
कोकोनट यानी नारियल कुदरत का एक अनोखा तोहफा है, जिसमें ढेर सारे गुण होते हैं। इसीलिए भारत के पश्चिमी इलाके…

अंगूर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

Posted by - January 17, 2016 0
गुणकारी है अंगूर अंगूर प्राकृतिक रुप से मीठा और बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है। अंगूर में सोडियम, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड, मैग्‍नीशियम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *