बिहार में आज PM मोदी की रैली, कर्पूरी ठाकुर के गांव से देंगे बड़ा संदेश

94 0

पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली बिहार के समस्तीपुर जिले में कर्पूरी ठाकुर ग्राम से शुरू हो रही है. वो यहां से एनडीए के चुनावी एजेंडे को दिशा देने का काम करेंगे.

समस्तीपुर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से चुनावी बिगुल फूंकेंगे. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला दौरा है.पीएम मोदी बिहार विधानसभा चुनाव की अपनी पहली रैली से बीजेपी के चुनाव प्रचार के पूरे एजेंडे को सामने ला सकते हैं. देखना होगा कि परिवारवाद, जंगलराज जैसे मुद्दों पर विपक्षी महागठबंधन को घेरने वाले पीएम मोदी इस बार क्या सियासी शब्दबाण विरोधी खेमे पर चलाते हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही बिहार की चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं. शाह चुनावी मैनेजमेंट में जुट गए हैं और टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और बागियों को भी मना रहे हैं. वो बक्सर और सीवान में चुनावी रैली करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर जिले के कर्पूरी गांव से चुनाव अभियान का शंखनाद करने जा रहे हैं. बिहार में अति पिछड़ों के कल्याण के लिए सब कुछ झोंकने वाले कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना, यह साफ संदेश देता है कि भाजपा-जदयू की अगुवाई वाला एनडीए का फोकस बिहार में ओबीसी और ईबीसी पर रहेगा. बिहार के सीएम रहे कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार ने ही भारत रत्न के सम्मान से नवाजा था.

पीएम मोदी दिल्ली से सुबह 10 बजे दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से जीकेपीडी कॉलेज मैदान कर्पूरी ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे.GKPD कॉलेज मैदान कर्पूरी ग्राम में उनकी प्रतिमा माल्यार्पण और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री समस्तीपुर में ही पुलिस लाइन दूधपुरा में 12 बजे चुनाव रैली को संबोधित करेंगे. फिर वहां से बेगूसराय रवाना होंगे, जहां उलाव हवाई अड्डे के निकट 1.40 बजे उनकी एक और चुनावी रैली होनी है. वहां से वो वापस दरभंगा हवाई अड्डा से दिल्ली रवाना होंगे.

Related Post

बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर, CM नीतीश पर लगाया पैसे बांटकर वोट खरीदने का

Posted by - November 18, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस…

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 22 जून को सचिवालय घेराव; 7 राज्यों का समर्थन

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तराखंड में टीईटी (TET) अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया…

आतंकी मॉड्यूल जांच: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी ने हिरासत में लिए गए डॉक्टरों से दूरी बनाई

Posted by - November 12, 2025 0
फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय ने बुधवार को कहा कि उसका उन दो डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं है, जिनमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *