आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह को 7-7 साल की सजा, PAN कार्ड बनवाने के मामले में दोषी करार

91 0

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान तथा उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान को रामपुर की MP-MLA विशेष अदालत ने दो अलग-अलग PAN कार्ड बनवाने के मामले में दोषी ठहराते हुए अधिकतम 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के खिलाफ दो पैन कार्ड मामले में सजा का ऐलान हो गया है. अदालत ने बाप-बेटे को पैन कार्ड केस में दोषी माना और 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई है.

बता दें कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने छह साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खान और अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.

मामला क्या था?

यह मामला 2016 का है. दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से अब्दुल्लाह आजम ने नामांकन दाखिल किया था. असली जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 होने के कारण उनकी उम्र 24 साल थी, जबकि विधायक बनने के लिए न्यूनतम 25 साल जरूरी है. आरोप है कि आजम खान ने साजिश रची और बेटे के लिए दूसरा PAN कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दिखाई गई. इसी फर्जी PAN कार्ड को बैंक पासबुक और नामांकन पत्र में इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई. इस आधार पर अब्दुल्लाह आजम अयोग्य होते हुए भी विधायक चुने गए.

मामला 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुआ था. पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (कीमती दस्तावेज की जालसाजी), 468, 471 और 120-B (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

बताते चलें कि एक पैनकार्ड में अब्दुल्लाह की जन्मतिथि जनवरी 1993 है जबकि, दूसरे में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है.

7 साल की सजा का ऐलान

इस मामले में बाप-बेटे को दोषी पाए जाने के बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को 7 साल की जेल की सजा सुनाई है.  विशेष जज शोभित बंसल की अदालत ने सभी धाराओं में अलग-अलग सजा सुनाई, जिसमें सबसे भारी सजा धारा 467 (मूल्यवान सुरक्षा दस्तावेज की जालसाजी) के तहत 7 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना है. कुल मिलाकर दोनों को 7 साल तक जेल जाना होगा.

कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुए हैं आजम खान

गौरतलब है कि आजम खान हाल ही में 23 सितंबर को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे. कई पुराने मामलों में राहत मिलने के बावजूद यह नया फैसला उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. अब्दुल्लाह आजम भी जेल जाने के कगार पर हैं.

Related Post

कर्नाटक में CM पद के लिए रस्साकशी जारी, DK शिवकुमार ने दिल्ली भेजा विधायकों का नया जत्था

Posted by - November 24, 2025 0
कर्नाटक में CM पद पर गहमागहमी, DK शिवकुमार ने दिल्ली भेजा विधायकों का नया जत्था कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार…

संभल अब पहले जैसा नहीं रहा… हिंसा की पहली बरसी पर प्रशासन की खास मुस्तैदी, शहर में शांति

Posted by - November 24, 2025 0
संभल हिंसा का आज एक साल पूरा हो गया. संभल हिंसा की बरसी पर प्रशासन ने शांति-व्यवस्था को लेकर कई…

अगर मंत्रियों के बच्चे कुछ गलत करते हैं तो…’, पुणे जमीन घोटाले पर आया अन्ना हजारे का बयान

Posted by - November 8, 2025 0
पुणे का जमीन घोटाला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे के सह-स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़ा है।…

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Posted by - November 14, 2025 0
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार…

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में भूचाल, अपने ही नेताओं ने कसे तंज; जानें किसने क्या कहा

Posted by - November 15, 2025 0
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर भूचाल आ गया है। पार्टी के अपने ही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *