100 किमी की रफ्तार से चलने वाले मोंथा ने रातभर कैसे मचाई तबाही

98 0

मोंथा ने मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के तट को पार कर लिया। जिसकी वजह से पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई. इसका असर पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी देखा गया। यहां पर 15 जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मोंथा मतलब सुंगधित फूल, लेकिन बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान बुधवार रात करीब सात बजे आंध्र प्रदेश तट से फूल नहीं, फायर बनकर टकराया। आंध्र और ओडिसा इससे थरथरा से गए।करीब 90-100 से की किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान आंध्र में घुसा। राहत की बात यह है कि इसके तेवर कुछ ढीले पड़ गए। रात में छह घंटे तक यह करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ा।

आंध्र और ओडिशा में क्या हुआ?

  • ‘मोंथा’ ने मंगलवार रात आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी
  • पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी इसका असर महसूस किया गया
  • ओडिशा के 15 जिलों में तूफान से भारी बारिश, पेड़ उखड़े

आंध्र में कैसे घुसा मोंथा?

  • मोंथा तूफान के आंध्र तट से टकराने की प्रक्रिया शाम करीब सात बजे शुरू हुई।
  • तूफान ने मछलीपट्टनम-कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास आंध्र तट को पार किया।
  • चक्रवात के तट से गुजरने के दौरान हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
  • मोंथा से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भारी बारिश, तेज हवाओं से कई पेड़ भी उखड़े।
  • कोनासीमा में ताड़ का पेड़ उखड़कर महिला के ऊपर गिरा, उसकी मौत हो गई।
  • आंध्र में 38,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट ,1.38 लाख हेक्टेयर बागान को नुकसान।

मोंथा तूफान से हुए असर के वीडियो देखें

मोंथा चक्रवात की वजह से इतनी तेज हवाएं चलीं कि आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर पेड़ टूट गए। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने एपुरुपालेम, वेटापालेम और आसपास के इलाकों में गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात को बहाल किया।

Related Post

तुरंत ध्यान देने की है जरूरत… डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर SC ने जताई चिंता, CBI को दिए खास निर्देश

Posted by - December 1, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें साइबरक्राइम सेंटर जल्दी स्थापित करें और अगर कोई रुकावट आए तो राज्य SC…

भारत में Meta का सबसे बड़ा AI दांव! Reliance के साथ जामनगर में बनाएगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर न्यूज़ कंटेंट:

Posted by - June 10, 2026 0
भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है। इसी बीच टेक…

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹5960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, बेटियों के विवाह, स्कूल अपग्रेडेशन और किसानों को राहत

Posted by - June 23, 2026 0
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, किसान कल्याण…

क्या इंदिरा गांधी को आभास था कि उनकी हत्या हो जाएगी? जानिए आखिरी भाषण में क्या कहा था

Posted by - October 31, 2025 0
Indira Gandhi Death Anniversary: इंदिरा गांधी ने अपनी हत्या से ठीक एक दिन पहले भुवनेश्वर में अपना आखिरी भाषण दिया…

UP: बाराबंकी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, हादसे में दो की मौत और तीन घायल; इलाके में मचा हड़कंप

Posted by - November 14, 2025 0
Barabanki Explosion News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *