लगातार 17 दिन से जहरीली हवा में सांस ले रही दिल्ली, एनसीआर में स्मॉग की चादर, जानिए AQI लेवल का हाल

97 0

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी बेहद खराब बनी हुई है. कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया. क्लाउड सीडिंग से कुछ सुधार दिखा, लेकिन पराली जलाने और धीमी हवा की वजह से प्रदूषण कम नहीं हुआ है.

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा में ज़हर घुला हुआ है. गुरुवार को भी राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया. लगातार 17वें दिन दिल्लीवासी ‘बेहद खराब’ श्रेणी की हवा में सांस लेने को मजबूर हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार जहां सुबह 7 बजे आनंद विहार में AQI 409, वजीरपुर में 394, अशोक विहार में 385, आईटीओ पर 365, जबकि आईजीआई एयरपोर्ट पर 316 दर्ज किया गया था.

वहीं दिन चढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिन के 10 बजे हवा की गुणवत्ता और अधिक खराब हो गई.

क्लाउड सीडिंग से प्रदूषण के स्तर में गिरावट: पर्यावरण मंत्री

दिल्ली सरकार की ओर से प्रदूषण घटाने के लिए तकनीकी प्रयोग भी जारी हैं. हाल ही में मयूर विहार और बुराड़ी जैसे क्षेत्रों में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया गया, जिसके बाद पीएम10 के स्तर में 41.9% तक की कमी दर्ज की गई. इस ऑपरेशन के बाद कई इलाकों में AQI में भी स्पष्ट सुधार देखा गया. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “बादलों में नमी कम होने के बावजूद यह प्रयोग सफल रहा. लेकिन हमारा प्रयास केवल एक तकनीक तक सीमित नहीं है, हम सख्त प्रवर्तन, सड़क सफाई, वाहन उत्सर्जन नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं.”

Related Post

मौलाना महमूद मदनी को दूसरी बार जमीअत अध्यक्ष चुना गया, वक्फ एक्ट और मुस्लिम घुसपैठ के आरोपों पर भी हुई चर्चा

Posted by - October 31, 2025 0
जमीअत उलमा-ए-हिंद की बैठक में मौलाना महमूद मदनी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही बैठक के दौरान वक्फ…

लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Posted by - November 17, 2025 0
लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, समाज सुधारक और लेखक थे। उनकी पुण्यतिथि 17 नवंबर को मनाई…

पाकिस्तान को कितना चुभेगा ‘त्रिशूल’? ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास

Posted by - November 3, 2025 0
ऑपेरशन सिंदूर के बाद पहली बार थल सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर ट्राई सर्विस एक्सरसाइज त्रिशूल करने जा रही है.…

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Posted by - October 30, 2025 0
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल…

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर बोले CJI सूर्यकांत “जजों के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है”

Posted by - November 27, 2025 0
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के मामले को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।इस दौरान CJI सूर्यकांत ने क्षेत्र…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *