पिता को गले लगाकर खूब रोईं जेमिमा, भाई ने छुए पैर; सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद इमोशनल वीडियो वायरल

81 0

Jemimah Rodrigues Emotional Video: जेमिमा रोड्रिगेज ने सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग पारी खेली। इसके बाद जेमिमा जैसे ही अपने पिता से मिलीं तो गले लगकर खूब रोने लगीं।

Jemimah Rodrigues In IND vs AUS Semi Final:

वीमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। नॉक ऑउट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट के हराया। इस सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से 127 रनों की नाबाद पारी आई। जेमिमा 13 रन पर भारत का पहला विकेट गिरते ही मैदान पर उतरी थीं और आखिर में टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटीं। भारत की जीत के बाद जेमिमा जब अपने पिता से मिलीं, तब वे उन्हें गले लगाकर खूब रोने लगीं। भारत की इस खिलाड़ी ने अपने पिता के साथ ही हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है।

पापा को गले लगाकर रोईं जेमिमा रोड्रिगेज

भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया, जो कि जेमिमा रोड्रिगेज का होम ग्राउंड है। ये सेमीफाइनल मैच देखने जेमिमा की पूरी फैमिली आई थी। टीम के साथ सेलिब्रेशन के बीच में जेमिमा अपने परिवार वालों से मिलने पहुंची। अपने पिता से गले मिलते ही जेमिमा गले लगकर रोने लगीं। इसके बाद जेमिमा के भाई ने उनके पैर भी छुए और गले लगाया।

जेमिमा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

जेमिमा रोड्रिगेज ने भारत की जीत के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जेमिमा ने पांच फोटो शेयर की हैं, जिसमें पहली उनके पिता के साथ गले मिलते हुई। दूसरी फोटो में जेमिमा अपनी मां को गले लगाती नजर आ रही हैं। जेमिमा ने अपनी साथी खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी के साथ फोटो शेयर की है। वहीं चौथी फोटो में जेमिमा, स्मृति मंधाना से खुशी से गले मिलती नजर आ रही हैं। वहीं जेमिमा ने पांचवां फोटो अ0पनी फैमिली के साथ शेयर किया है। जेमिमा रोड्रिगेज ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘इन लोगों ने मुझ पर तब विश्वास किया, जब मैंने भी खुद पर नहीं किया था। मुझे खुशी है कि ये लोग मेरे जीवन में हैं’।

Related Post

इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

Posted by - November 25, 2025 0
शिखर धवन, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और डेल स्टेन गोवा में शुरू होने वाली लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में खेलते…

महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स थीं एंग्जाइटी की शिकार, जान लें क्या होते हैं इसके लक्षण

Posted by - November 3, 2025 0
Jemimah Rodrigues Anxiety: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में अपनी एंग्जाइटी और उससे जूझने के संघर्ष के…

विराट फिफ्टी से चूके, ईशान भी हुए फ्लॉप, इस खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, टीम मजबूत स्थिति में

Posted by - November 10, 2025 0
रणजी ट्रॉफी 2025 में बड़ोदा के खिलाफ मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। इस मैच…

IND vs OMN A: 18 छक्के-16 चौके… 70 गेदों में ठोके 189 रन, आज फिर विस्फोट को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कहां और किससे मुकाबला?

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली: प्रचंड फॉर्म में चल रहे भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज फिर धमाल मचाने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *