अमेरिका को लगा झटका, मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने खारिज किया ट्रंप का दावा; जानें पूरा मामला

78 0

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें ट्रंप ने कहा था कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति स्थापित करने में चीन की कोई भूमिका नहीं थी।

जिनपिंग ने खारिज किया ट्रंप का दावा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति स्थापित करने में शामिल नहीं है। दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित शिखर सम्मेलन में शि जिनपिंग ने कहा कि वह ‘‘हालिया गाजा युद्ध विराम समझौते में ट्रंप के योगदान’’ की सराहना करते हैं। हालांकि, उन्होंने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति स्थापित करने में शामिल नहीं है।

चीनी विदेश मंत्री ने निभाई बड़ी भूमिका

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि बीजिंग दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसियों को उनके सीमा विवाद को ‘अपने तरीके से’ सुलझाने में मदद कर रहा है। थाईलैंड-कंबोडिया के बीच टकराव बढ़ने पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बंद कमरे में विचार-विमर्श किया था, जिससे साफ है कि इसमें चीन की भूमिका रही है।

ट्रंप ने क्या किया?

गौरतलब है कि, अपने एशिया दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने मलेशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं की मौजूदगी में ‘शांति समझौता’ घोषित किया था। उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक’ बताया है। हालांकि, थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकाओ ने इसे शांति समझौता कहने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सिर्फ ‘शांति की ओर एक रास्ता’ है।

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच क्या है विवाद?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद प्राचीन प्रीह विहार मंदिर को लेकर 1950 के दशक से चला आ रहा है। फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1954 में थाई सेना ने मंदिर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने कंबोडिया के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन सीमा निर्धारण पर दोनों देशों के बीच तनाव बना रहा। इसके बाद 2008 में यूनेस्को ने मंदिर को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया जिसके बाद बाद झड़पें शुरू हो गईं। हाल के वर्षों में, विशेषकर 2025 में, सीमा पर हुई गोलीबारी मों दर्जनों लोग मारे गए हैं। थाईलैंड और कंबोडिया करीब 800 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।

 

Related Post

भारत हमें दोनों ओर से घेर रहा… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लग रहा डर, ऑप सिंदूर वाली चोट भरी नहीं है!

Posted by - November 3, 2025 0
पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारत ही अफगानिस्तान को चलाने वाले तालिबान को इस बात के लिए उकसा रहा…

अमेरिका और भारत के बीच रक्षा समझौते से दोनों देशों में से किसका ज़्यादा फ़ायदा

Posted by - November 1, 2025 0
भारत और अमेरिका के बीच अगले 10 साल में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक फ़्रेमवर्क को लेकर समझौता हुआ…

2025-26 में दुनिया के टॉप-10 शहरों की जारी हुई लिस्ट, लंदन फिर नंबर-1; जानें भारत की City किस स्थान पर

Posted by - November 22, 2025 0
दुनिया के टॉप-10 शहरों में फिर एक बार लंदन ने बाजी मारी है। भारत का बेंगलुरु दुनिया के टॉप-100 शहरों…

उत्तर कोरिया बना रहा रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद सैनिकों के लिए स्मारक संग्रहालय

Posted by - October 24, 2025 0
उत्तर कोरिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों की याद में एक भव्य स्मारक संग्रहालय बनाने की घोषणा…

EU ने ट्रंप के करीबी दोस्त पर 1260 करोड़ का जुर्माना ठोका, भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब

Posted by - December 6, 2025 0
एलन मस्‍क की कंपनी एक्‍स पर जुर्माने की घोषणा होने से पहले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने “सेंसरशिप”…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *