सुशीला कार्की ने कौन सा वादा पूरा नहीं किया कि फिर भड़क उठा नेपाल का Gen-Z

91 0

स्थानीय युवाओं का आरोप है कि नौकरियों से लेकर प्रशासनिक नियुक्तियों तक, पिछले वर्षों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. GEN-G युवाओं का कहना है कि हमारे भविष्य से खिलवाड़ हुआ है.

नेपाल के बारा जिले में Gen-G युवाओं और CPN-UML कार्यकर्ताओं के बीच दो दिन तक चले तनाव और झड़पों के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं. जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह कर्फ़्यू हटा दिया है और इलाके में सामान्य गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं. बुधवार की शाम यह हिंसा उस समय भड़की जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता महेश बस्नेत और शंकर पोखरेल सिमरा एयरपोर्ट पहुंचे. जैसे ही वे एक सभा को संबोधित करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर आए, जेन-ज़ेड समूहों और UML समर्थकों के बीच नारेबाज़ी शुरू हुई, जो थोड़ी ही देर में पत्थरबाज़ी और झड़प में बदल गई.

क्यों फिर से भड़का जेन-G आंदोलन?

नेपाल में Gen-Z आंदोलन पिछले दो वर्षों में कई बार उभर चुका है, लेकिन इस बार इसके फिर से भड़कने की दो मुख्य वजहें सामने आ रही हैं:

पूर्व सरकारों में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न होना

स्थानीय युवाओं का आरोप है कि नौकरियों से लेकर प्रशासनिक नियुक्तियों तक, पिछले वर्षों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. GEN-G युवाओं का कहना है कि हमारे भविष्य से खिलवाड़ हुआ है. जिन नेताओं ने भ्रष्टाचार किया, वे आज भी आज़ाद घूम रहे हैं.

बेरोज़गारी और अवसरों की कमी से युवाओं में गहरी निराशा

नेपाल के कई जिलों में बड़ी संख्या में युवा बेरोज़गार हैं. जेन-ज़ेड वर्ग महसूस करता है कि सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन रोजगार नीति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ.इस नाराज़गी ने आंदोलन को फिर से तेज़ कर दिया है, और युवाओं का विश्वास राजनीतिक दलों से तेजी से टूट रहा है.

Related Post

अब इन देशों में हुए संघर्ष के बीच कूदे ट्रंप! कर दिया बड़ा दावा; जानें कहा क्या

Posted by - October 27, 2025 0
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अब इन झड़पों को लेकर भी अमेरिका…

मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में चमका क्रोएशिया, पनामा को 1-0 से हराकर बढ़ाई नॉकआउट की उम्मीदें

Posted by - June 24, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को…

डोनाल्ड ट्रंप का एक और चौंकाने वाला फैसला, कहा- ‘जी-20 समिट के लिए नहीं जाऊंगा साउथ अफ्रीका’

Posted by - November 6, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ अफ्रीका में होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने…

Israel-Hamas War: फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 69,000 के पार, इजरायल ने लौटाए 15 और लोगों के शव

Posted by - November 10, 2025 0
इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा अब 69 हजार के पार पहुंच गया है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों…

मलेशिया के तट पर डूबा 300 प्रवासियों को म्यांमार ले जा रहा जहाज, सिर्फ 10 लोगों की बच सकी जान; सैकड़ों लापता

Posted by - November 10, 2025 0
मलेशिया और थाईलैंड के तट पर एक जहाज डूब जाने से बड़ा हादसा हुआ है। इस जहाज में 300 से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *